- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- योगासन के बाद भूल कर...
![योगासन के बाद भूल कर भी न करें ये पांच काम योगासन के बाद भूल कर भी न करें ये पांच काम](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/09/1624206--.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। स्वस्थ शरीर और सेहतमंद मस्तिष्क के लिए योगासन बहुत फायदेमंद होता है। योग से कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर की जा सकती हैं। योग इम्युनिटी मजबूत कर सर्दी जुखाम आदि से राहत दिलाने के साथ ही बड़ी से बड़ी बीमारियों में भी असरदार होता है। नियमित योगा अभ्यास शरीर को कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखता है, वजन नियंत्रित करता है। आंखों की रोशनी से लेकर बाल झड़ने तक कि समस्याएं जो खराब जीवनशैली के कारण कम उम्र में ही लोगों को परेशान करती हैं, आदि से बचाता है। अलग अलग तरह के योग अलग अलग शारिरिक समस्याओं में असरदार हैं। लेकिन योगासन का गलत तरीके से अभ्यास या योग से पहले और बाद की गतिविधियों की सही जानकारी न होने से शरीर पर योग का असर उल्टा भी हो सकता है। कई लोग योगा तो करते हैं लेकिन वह फिर भी रोगग्रस्त हो जाते हैं। इसकी एक वजह योग को सही तरीके से न करना है। लोगों को ये पता होना चाहिए कि योगासन का अभ्यास करने से पहले और बाद में की जाने वाली गलतियां शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। चलिये जानते हैं योगासन के तुरंत बाद क्या करें और क्या नहीं, ताकि शरीर पर योग का हो लाभकारी असर।
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)