लाइफ स्टाइल

पान खाने के बाद न करे इन चीज का सेवन

Apurva Srivastav
23 Feb 2023 1:45 PM GMT
पान खाने के बाद न करे इन चीज का सेवन
x
-पान खाने के बाद किसी भी प्रकार की दवा का सेवन न करें
सनातन शास्त्रों की मानें तो समुद्र मंथन के समय पान के पत्ते का इस्तेमाल किया गया था। उस समय से शुभ कार्य में पान के पत्ते का उपयोग किया जाता है। खासकर, पूजा के समय पान के पत्ते और सुपारी का विशेष महत्व है। वहीं, खाना खाने के बाद पान खाने और खिलाने का भी रिवाज है। पान के पत्ते में फिनाइल, एल्केलाइड, टैनिन, प्रोपेन, आयोडीन, पोटेशियम, विटामिन ए, बी1, बी2, निकोटिनिक के गुण पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव में फायदेमंद होते हैं। साथ ही पानी की मात्रा अधिक और कैलोरी बहुत कम पाई जाती है। इसके सेवन से शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। पान के पत्ते सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, अत्यधिक सेवन से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही पान खाने के बाद कई चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर इन चीजों का सेवन करते हैं, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए, इनके बारे में जानते हैं-
-पान खाने के बाद ठंडी चीजों का सेवन न करें। इससे पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
-पान खाने के बाद मुंह और सीने को शीतलता प्राप्त होती है। इसके लिए पान खाने के बाद तुरंत ठंडा पानी न पिएं। इससे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। साथ ही अल्सर का खतरा हो सकता है।
-हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पान खाने के बाद मसाले से बनी चीजों का सेवन न करें। इससे हाजमा बिगड़ता है। साथ ही कब्ज की समस्या हो सकती है।
-पान खाने के बाद जूस का सेवन बिल्कुल न करें। इससे दांतों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
-पान खाने के बाद किसी भी प्रकार की दवा का सेवन न करें। अगर आप पान खाने के बाद दवा का सेवन करते हैं, तो पेट और सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
-पान खाने के बाद दूध का भी सेवन नहीं करना चाहिए। अगर पान खाने के बाद दूध पीते हैं, तो पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, दांतों पर भी बुरा असर पड़ता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story