लाइफ स्टाइल

खाना खाने के बाद इन चीजों का न करें सेवन, सेहत पर पड़ सकता हैं असर

Bharti sahu
27 Jun 2021 9:17 AM GMT
खाना खाने के बाद इन चीजों का न करें सेवन, सेहत पर पड़ सकता हैं असर
x
कई लोग खाना तो पेटभर कर खा लेते हैं उसके बाद भी उन्हें भूख लगने लगती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कई लोग खाना तो पेटभर कर खा लेते हैं उसके बाद भी उन्हें भूख लगने लगती है। या फिर उनकी कुछ ऐसी आदतें होती हैं जिसे किए बिना वो खुद को रोक नहीं सकते। ये आदतें या तो खाना खाने से संबंधित होती है या फिर कुछ रूटीन में शामिल चीजें। अगर आपकी भी ये आदतें हैं तो उन्हें तुरंत बदल लें क्योंकि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

ना पिएं चाय या कॉफी
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो खाना खाने के बाद अक्सर चाय या फिर कॉफी पीते हैं। अगर आप की भी यही आदत है तो उसे तुरंत बदल लें। ऐसा इसलिए क्योंकि खाने के एक घंटा पहले और एक घंटे बाद ही इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों चीजों में टैनिन होता है जो कि आयरन को सोखने की प्रकिया को रोकता है। जिससे की डाइजेशन में दिक्कत आ सकती है। इसलिए खाना खाने के एक घंटा पहले और एक घंटा बाद तक चाय या फिर कॉफी पीने से बचें।

ना खाएं फल
कई लोगों की आदत होती है कि वो खाना खाने के बाद या फिर खाने के साथ में ही फल खाते हैं। अगर आप भी ये करते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि खाना खाने के बाद आपका पेट भरा होता है। ऐसे में अगर आप फल खाएंगे तो फलों को डाइजेस्ट करने में पेट को दिक्कत होगी। इसके साथ ही शरीर को फ्रूट्स का भरपूर पोषण नहीं मिल पाएगा।
ना पिएं ठंडा पानी
अगर आप खाना खाने के बाद तुरंत ठंडा पानी पी लेते हैं तो इस आदत को भी आज ही छोड़ दें। ऐसा इसलिए क्योंकि खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीने से खाना शरीर में गुच्छे में जम जाता है। ऐसा होने पर डाइजेशन धीमी गति से होता है और खाने को पचाने में भी दिक्कत होती है। अगर आपको पानी पीना ही है तो गुनगुना पानी पिएं या फिर सामान्य टेंपरेचर वाला पानी, वो भी खाने के एक घंटे बाद।
नहाने से बचें
कई लोगों की आदत होती है कि वो खाना खाने के बाद तुरंत नहा लेते हैं। ऐसा करने से बचें। खाना खाने के बाद तुरंत नहाने से शरीर का टेंपरेचर अचानक कम हो जाता है। जिससे कि ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ने लगता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
ना सोएं तुरंत
खाना खाने के बाद अगर आप तुरंत सोने चले जाते हैं तो अपनी इस आदत को भी बदल लें। ऐसा करने से सीने में जलन के अलावा खर्राटे आने की समस्या हो सकती है।


Next Story