लाइफ स्टाइल

गर्मी में चाय से न टूटे नाता, ठंडी चाय से रखें मोहब्बत कायम

Dolly
13 Jun 2025 6:52 PM IST
गर्मी में चाय से न टूटे नाता, ठंडी चाय से रखें मोहब्बत कायम
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : गर्मी के दिनों में गरमागरम चाय पीने का मन अक्सर नहीं करता है, लेकिन चाय की तलब भी ऐसी है कि जाती नहीं। इतना ही नहीं कुछ लोग खुद को चाय का शौकीन बताते हैं मगर तापमान बढ़ते ही चाय पीना कम कर देते हैं। इसलिए इन्हें चाय के लिए बेवफा भी कहा जाता है। अब आपको कोई ऐसा ना कहे इसके लिए ठंडी चाय बनाने का तरीका सीख लीजिए।
दरअसल शेफ मयंक इस्तवाल ने गर्मी में दिनों में भी चाय का मजा लेने के लिए एक बहुत सी शानदार तरकीब बताई है जो ना सिर्फ चाय के स्वाद को बढ़ा देगी बल्कि ताजगी और ठंडक का एहसास भी देगी। इतना ही नहीं औषधीय गुणों से भरपूर होने की वजह से सेहत के लिए भी फायदेमंद रहेगी। ठंडी चाय में क्या है खास
दरअसल शेफ मयंक इस्तवाल के मुताबिक आपको नॉर्मल चाय ही बनानी है लेकिन इसमें पुदीना पत्ती डालने से आपको गर्मी का अहसास कम होगा। उनका कहना है कि चाय पीते ही पुदीने की जो खुशबू आएगी। जिसकी वजह से आपके दिमाग को ठंडक फील होगी। इतना ही पुदीना पेट को शांत, पाचन और गर्मी में होने वाली बेचैनी को भी कम करेगा
ठंडी चाय के लिए सामग्री : 2 कप पानी
10-15 ताजा पुदीना पत्तियां
एक छोटा चम्मच सौंफ
2-3 हरी इलायची
स्वादानुसार चीनी
एक पैन में 2 कप पानी डालकर गैस पर रखें और इसे उबलने दें। अब चायपत्ती और शक्कर डालकर अच्छी तरह से पका लें। ध्यान रहे दूध पहले डालने की चलती ना करें बल्कि चायपत्ती पकने के बाद डालें। अब इसका का फ्लेवर बढ़ाने और ठंडक के लिए पुदीना पत्ती, इलायची और सौंफ भी डाल दें। इस तरह से आपकी गर्मी के लिए स्पेशल ठंडी चाय बनकर तैयार हो जाएगी।
Next Story