लाइफ स्टाइल

ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए रोजाना करें धनुरासन

Ritisha Jaiswal
4 Jun 2021 10:32 AM GMT
ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए रोजाना करें धनुरासन
x
कोरोना महामारी के डेल्टा स्ट्रेन के चलते संक्रमितों में ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना महामारी के डेल्टा स्ट्रेन के चलते संक्रमितों में ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई एडवायजरी जारी कर लोगों को रोजाना एक्सरसाइज और योग करने की सलाह दी है। साथ ही आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया है। इनमें डबल मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन और साफ़-सफाई जरूरी है। साथ ही शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए रोजाना योग जरूर करें। योग के कई आसान हैं, जिन्हें करने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ सकता है। इनमें एक धनुरासन है। इसे करने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है। अगर आपको इस बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

धनुरासन क्या है
धनुरासन हिंदी के दो शब्दों से मिलकर बना है। आसान शब्दों में कहें तो धनुष की आकृति में योग करना धनुरासन कहलाता है। इस आसान को करने के समय शरीर की आकृति धनुष के समान हो जाती है। धनुरासन करने से तनाव और थकान से निजात मिलता है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा, कई अन्य फायदे भी हैं।
कैसे करें
सबसे पहले समतल जमीन पर दरी बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। अब घुटनों को मोड़कर अपने हाथ से टखनों को पकड़े। इस स्थिति में कमर, जांघ और छाती को ऊपर उठाएं। एक चीज का ध्यान रखें कि शारीरिक श्रम का दमन न करें। इस मुद्रा में आकर धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। इस आसान को एक बार में कम से कम दस बार करें। वहीं, रोजाना सुबह और शाम दोनों समय कर सकते हैं। खासकर कोरोना काल में जरूर करें।

ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है
योग विशेषज्ञों की मानें तो धनुरासन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से होता है। साथ ही शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है। इसके लिए रोजाना धनुरासन करना चाहिए। इससे शरीर में लचीलापन भी आता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story