- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Diwali 2025 Outfit...
लाइफ स्टाइल
Diwali 2025 Outfit Ideas: इस दिवाली ट्राई करें कुछ खास आउटफिट, लहंगे को भी दे सकती हैं नया रूप
Sarita
15 Oct 2025 8:32 AM IST

x
Diwali 2025 Outfit Ideas: दिवाली का मौका होता है खुद को खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाने का। ऐसे में हर साल एक जैसे पारंपरिक कपड़े पहनने का ट्रेंड अब काफी पुराना हो चुका है। तो इस बार कुछ नया ट्राई करें और अपने लुक में दें एक ट्विस्ट।
खासकर लहंगा, जिसे आप मॉडर्न स्टाइल के साथ मिक्स एंड मैच कर के नया लुक दे सकती। इसके अलावा आप कई ट्रेडिशनल आउटफिट्स को भी आज के ट्रेंड्स के साथ जोड़ सकती हैं, जिससे आपका दिवाली लुक बन जाएगा सबसे हटकर।
बस थोड़े से एक्सपेरिमेंट और कुछ स्मार्ट स्टाइलिंग से आप पा सकती हैं परफेक्ट दिवाली लुक, जो आपको न सिर्फ खूबसूरत दिखाएगा बल्कि कॉन्फिडेंट भी बनाएगा। अपने लुक को चेंज करने में ये लेख आपकी मदद करेगा। हम आपको दिखाएंगे कुछ ऐसे आउटफिट, जिसे काफी अलग तरह से स्टाइल किया गया है।
लहंगा विद स्टाइलिश ब्लाउज:
अगर आप दिवाली के मौके पर लहंगा पहनने का सोच रही हैं तो उसके साथ का ब्लाउज एकदम सिंपल तो कतई न रखें। सिंपल ब्लाउज पहनने का ट्रेंड अब पुराना हो गया है। बल्कि अपने लहंगे के साथ आप हॉल्टर नेक वाला ऐसा ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इसपर अगर सारा अली के लुक की तरह ही पर्ल का काम होगा, तो आपका लुक और भी कमाल का लगेगा।
लहंगा विद श्रग:
लहंगे के साथ दुपट्टा पहनने का ट्रेंड भी अब पुराना हो गया है। ऐसे में आप अगर लहंगा कैरी कर रही हैं, तो उसके साथ श्रग पहनें। अगर आपके पास मैचिंग श्रग नहीं है तो आप अपने दुपट्टे को ही अलग स्टाइल में अटैच करके उससे श्रग बना सकती हैं। कई वीडियोज में DIY तरीके से दुपट्टे से श्रग बनाना निखाया जाता है।
स्कर्ट विद ग्लैमरस टच;
धोती स्टाइल स्कर्ट आजकल महिलाओं को खूब पसंद आ रही है। ऐसी स्कर्ट के साथ डीप नेक ब्लाउज और उसके ऊपर से श्रग आपके लुक को पूरा करने का काम करेगा। ऐसा आउटफिट कैरी कर रही हैं तो अपने मेकअप को लाइट रखें और बालों को भी अलग अंदाज में स्टाइल करें, ताकि लोग आपको देखते रह जाएं।
इस तरह का को-ऑर्ड सेट उन महिलाओं के लिए परफेक्ट माना जाता है, जो हमेशा कंफर्टेबल कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। इसे पहनकर आपको डांस करने में भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। इसे खरीदते समय ध्यान रखें कि ऊपर वाली टॉप में अगर हैवी वर्क है तो आप स्कर्ट सिंपल ले सकती हैं।
वेस्टर्न ड्रेस विद जैकेट:
अगर आप दिवाली पार्टी में कहीं वेस्टर्न ड्रेस पहनना चाहती हैं तो उसके साथ ऐसी हैवी जैकेट कैरी करें। इससे एक तो आपका लुक पूरा कवर हो जाएगा और ऐसी ड्रेस में आपका लुक एकदम अलग दिखेगा। इसके साथ बालों को स्ट्रेट करके खुला रखें।
TagsOutfit IdeasदिवालीआउटफिटDiwaliOutfitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





