- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Diwali 2025 Outfit...
लाइफ स्टाइल
Diwali 2025 Outfit Ideas: इस दिवाली अपने रिश्ते में लगाएं स्टाइल का तड़का, ट्राई करें ये मैचिंग आउटफिट
Sarita
19 Oct 2025 11:07 AM IST

x
Diwali 2025 Outfit Ideas: दरअसल, आजकल कपल्स एक-दूसरे के साथ कॉर्डिनेटेड कपड़े पहनकर न सिर्फ सोशल मीडिया पर छा जाते हैं, बल्कि अपनी बॉन्डिंग और स्टाइल को भी खूबसूरती से जाहिर करते हैं। ट्रेडिशनल वियर में ट्विनिंग करते हुए कपल्स फेस्टिव सीजन में एक नया ट्रेंड सेट कर रहे हैं।
चाहे वो साड़ी और कुर्ता हो या फिर इंडो-वेस्टर्न गेटअप, मैचिंग कपड़े पहनकर आप इस दिवाली सभी की नजरों का केंद्र बन सकते हैं। यहां हम आपको कपल्स के लिए कुछ शानदार मैचिंग आउटफिट आइडियाज दे रहे हैं, जो इस साल ट्रेंड में हैं।
पहला लुक:
अगर आपके पास अलग अलग रंग के कपड़े हैं तो वो भी आजकल काफी ट्रेंड में हैं। यानि कि अगर आप डार्क रंग का लहंगा पहन रहीं हैं तो अपने पार्टनर को हल्के रंग के कपड़े पहनाएं। जैसे कि अनुष्का षर्मा ने मल्टीकलर लहंगा पहना है और विराट कोहली ने सफेद रंग का आउटफिट
दूसरा लुक:
लाइट रंग आजकल काफी चलन में हैं। ऐसे में आप यदि चाहें तो इस तरह का कॉम्बिनेशन बनाकर तैयार हो सकते हैं। खुद लाइट रंग का लहंगा पहनकर अपने पार्टनर को भी इसी तरह का लाइट रंग का कुर्ता पायजामा पहनाएं। अपने इस लुक के साथ हेयर स्टाइल और एक्सेसरीज अवश्य एड करें, वरना लुक फीका लगेगा।
तीसरा लुक:
बहुत से लोगों को लाइट रंग नहीं पसंद आता है, तो ऐसे लोगों के लिए ये अच्छा विकल्प है। इसमें आपको मैचिंग का लहंगा पहनना है। यानी कि जैसे अगर आप नीले रंग का लहंगा पहन रही हैं तो अपने पार्टनर को भी नीले रंग का कुर्ता पहनाएं और सफेद रंग की पायजामी। इससे आपका लुक भी प्यारा दिखेगा।
सबसे आखिर में नजर डालते हैं इस सिंपल लुक पर तो यदि आप सिंपल लेकिन क्लासी लुक कैरी करना चाहते हैं तो सोनाक्षी और जहीर के इस लुक से टिप्स लें। इसमें सोनाक्षी ने तो फ्लोरल प्रिंट का कुर्ता-पायजामा पहना है, तो वहीं जहीर ने इंडो वेस्टर्न टाइप का आउटफिट कैरी किया है।
TagsDiwaliOutfitदिवालीस्टाइलतड़कामैचिंगआउटफिटDiwali OutfitStyleTadkaMatching Outfit जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





