- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ये जूस पीते ही आंत के...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हरी सब्जियों का सेवन करने से मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है। हरी सब्जियों में कुछ ऐसी सब्जियां भी है जिनके सेवन से हमारे शरीर को बहुत ज्यादा फायदे मिलते हैं उनमें से लौकी भी एक है। जिसे हम अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जिससे हमारे शरीर की सारी गंदगी साफ हो सकती है। इससे पेट भी साफ हो सकता है तो चलिए जानते है इसके फायदे के बारे में।
अगर आपको यूरीन डिस्चार्ज करने के दौरान जलन या दर्द महसूस की शिकायत हे तो आपके लिए लौकी का रस पीना बहुत फायदेमंद रहेगा। यूरीन में एसिड की मात्रा बढ़ जाने पर जलन और दर्द की प्रॉब्लम होने लगती है। लौकी का रस इस अम्लीयता को कम करता है जिससे जलन और दर्द में आराम मिलता है।
खाली पेट एक गिलास लौकी का रस पीने से ताजगी और एनर्जी मिलती है। लौकी के जूस में 98 फीसदी पानी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकाल देते हैं। इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और अंदरूनी गंदगी भी साफ होती है।
सुबह वर्कआउट करते समय लौकी का जूस पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर न सिर्फ ग्लाइकोजीन स्तर को बनाए रखने में मददगार है बल्कि ये कार्बोहाइड्रेट की कमी को भी पूरा करते हैं। इतना ही नहीं ये मांसपेशियों की क्षमता भी बढ़ाता है।
इस जूस में चोलिन की अधिक ज्यादा होती है ये एक न्यूरोट्रांसमिटर है जो दिमाग के सेल्स को उचित काम में मदद करता है। जिसके चलते हमे कोई दिमागी बीमारी नहीं होती।
गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद