लाइफ स्टाइल

Dinner Recipe :इन रेसिपी के साथ करें कैंडल लाइट डिनर

Sarita
28 Feb 2025 8:21 AM IST
Dinner Recipe :इन  रेसिपी के साथ करें कैंडल लाइट डिनर
x
Dinner Recipe : हर दिन घर में एक जैसा डिनर करते हुए बोर हो जाते हैं। ऐसे में पार्टनर का दिल जीतने के लिए आप रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर में कुछ स्पेशल डिशेज बना सकती हैं।
कैंडल लाइट डिनर के मेन कोर्स के लिए दाल मखनी बनाइये। फ्रेश क्रीम और बटर से लबालब यह दाल आपके रोमांटिक डिनर की खूबसूरती को और बढ़ा देगी।
सामग्री: काली दाल 1 कप, राजमा 1 मुट्ठी, प्याज 2, टमाटर 2, अदरक- लहसुन पेस्ट 1 टेबल स्पून, धनिया
पाउडर 1 टेबल स्पून, लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून, कसूरी मेथी 1 टी स्पून, जीरा पाउडर 1 टी स्पून, गरम
मसाला 1 टी स्पून, बटर 2 टेबल स्पून, तेल 2-3 टेबल स्पून, हरी मिर्च 1, हरा धनिया 2 टेबल स्पून, फ्रेश क्रीम 2-3 टेबल स्पून, नमक स्वादानुसार।
विधि: काली दाल और राजमा को धो कर कुकर में नमक डालकर दो सीटी लगाकर प्रेशर कुक कर लेंगे। पैन में तेल गर्म करके इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर गोल्डन होने तक फ्राई करें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। इसमें टमाटर का पेस्ट डालें और कसूरी मेथी डालें। पके हुए दाल और राजमा डाल दें और एक बॉइल आने दें। अगर दाल गाढ़ी हो तो अंदाज से गरम पानी मिला दें।
अब इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला डालें। एक छोटे पैन में मक्खन पिघला लें। इसमें एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें और फिर इसको दाल के ऊपर डालें। बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें ऊपर से फ्रेश क्रीम डालें।
Next Story