लाइफ स्टाइल

Different Rice Recipe: चावल की नई रेसिपी से लंच और डिनर को बनाएं खास

Sarita
17 Feb 2025 10:40 AM IST
Different Rice Recipe: चावल की नई रेसिपी से लंच और डिनर को बनाएं खास
x
Different Rice Recipe: यह साइड डिश आपके लंच या डिनर एक्सपीरियेंस को और बढ़ा देगी। स्वाद भरा अनुभव देने के लिए आप गृहलक्ष्मी होमशेफ कानपुर की रहने वाली टीना आहूजा ने कुछ टेस्टी रेसिपीज बताई है जो कि घरवालों और मेहमानों को बेहद पसंद आएंगी।
पालक पनीर पुलावPalak Paneer Pulao
सामग्री Palak Paneer Pulao
1 कप बासमती चावल, 3 चम्मच घी, 1 बड़ी इलायची, 1 हरी इलायची, 4 लौंग, 1 इंच दालचीनी, 1 तेजपत्ता, 1 चम्मच जीरा, 2 कप पालक की प्यूरी, द चम्मच हल्दी पाउडर, द चम्मच काली मिर्च, ½ चम्मच नमक, 2 कप पानी, 200 ग्राम पनीर के टुकड़े, ½ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 1 चम्मच बिरयानी मसाला, 1 चम्मच नींबू का रस, कटा हुआ हरा धनिया पत्ती।
विधि Method:
चावलों को अच्छी तरह से धोकर ½ घंटे के लिए भिगो दें। एक कड़ाही में घी डालकर बड़ी इलायची, हरी इलायची, लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता, जीरा भून लें। अब इसमें पालक की प्यूरी डालें। अब इसमें हल्दी पाउडर, काली मिर्च, नमक डालकर 3-4 मिनट पकाएं। अब इसमें भीगे हुए चावल डालकर 2 कप पानी डालें, नींबू का रस डालें। कश्मीरी लाल मिर्च, बिरयानी मसाला डालें। 5 मिनट तेज आंच पर पकाकर 6-7 मिनट धीमी आंच पर ढककर पकाएं। एक पेन में घी गर्म करके पनीर के टुकड़े शैलो फ्राई करके पुलाव में मिक्स कर दें। धनिया पत्ती भी डाल दें। बनने के बाद 10 मिनट ढककर रख दें। लीजिए तैयार है पालक-पनीर पुलाव।
पाइनएप्पल फ्राइड राइसPineapple Fried Rice
सामग्रीIngredients:
2 कप उबले हुए चावल, ½ कप पाइनएप्पल, 2 टेबल स्पून लाल शिमला मिर्च बारीक कटा, 10-12 काजू, 1 छोटा प्याज बारीक कटा, 2 टेबल स्पून मटर के दाने, 1 टेबल स्पून हरी प्याज बारीक कटी, 1 हरीमिर्च कटी, 1 टी स्पून अदरक बारीक कटा, द टी स्पून काली मिर्च कुटी हुई, स्वादानुसार नमक, 2 टेबल स्पून तेल।
कड़ाही में तेल डाल कर गरम करें और फिर बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, अदरक, काजू डाल कर तेज आंच पर 1 मिनट भूनें। शिमला मिर्च, मटर, पाइनएप्पल, दरदरी कुटी काली मिर्च स्वादानुसार नमक डाल कर 2-3 मिनट हल्के हाथों से चलाते हुए भूनें। उबले हुए चावल डाल कर तेज आंच पर 2 मिनट पकाएं बारीक कटी हरी प्याज के पत्ते डाल कर गैस बंद कर दें और मिक्स करें। सॄवग प्लेट में निकाल कर हरी प्याज से गार्निश करके गरमा-गरम सर्व करें।
Next Story