लाइफ स्टाइल

आहार जिनकी मदद से आप जल्द घटा सकतें है अपना वजन

Kiran
1 July 2023 6:40 PM GMT
आहार जिनकी मदद से आप जल्द घटा सकतें है अपना वजन
x
बढ़ता वजन हर तीसरे व्यक्ति की समस्या बनता जा रहा हैं। इस बढ़ते वजन की वजह से शरीर को कई बिमारियों ने घेर लिया हैं। हांलाकि आजकल लोग इसके प्रति सजग होने लगे हैं और व्यायाम और सही खानपान से वजन घटाने में लगे हुए हैं। लेकिन ऐसे लोगों का क्या जो ना तो व्यायाम करते हैं और ना ही किसी डाइट प्लान पर चल रहे हैं। उनके लिए ये बढ़ता वजन आगामी समय में घातक हो सकता हैं। अगर आप भी इस बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आज हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आहार जो आप अपने खानपान में आसानी से शामिल कर सकते हैं और अपने वजन पर काबू पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे आहार के बारे में।
* साबुत अनाज : कई अध्ययनों से ये साफ हुआ है कि साबुत अनाज के नियमित सेवन से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है और कैलोरी की खपत भी अधिक होती है। इनके सेवन से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और बीमारियां से बचाव होता है। प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट भरपूर साबुत अनाज के सेवन से पाचन क्रिया भी बेहतर होती है और बार-बार भूख भी नहीं लगती।
* जौ की रोटी : जौ मे हमारे शरीर के लिए जरुरी कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं, एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ साथ इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ साथ, हमे ज़्यादा देर तक भरा भरा महसूस कराती हैं जिससे हम कम कैलोरी का सेवन करते हैं। और ये हमारे पाचन को भी बेहतर बनाती हैं।
* पालक : पालक लगभग एक संपूर्ण वजन कम करने वाला आहार हैं, कम कैलोरी होने के साथ इसमे लगभग सभी पोषक तत्व जैसे विटमिन्स, मिनरल्स, ज़िंक, कैल्सियम, आइरन, मॅग्नीज़ियम, फॉस्फरस, पौटेशियम, कॉपर, मैग्निस वगैरह होते हैं। इसके साथ इसमें डाइटरी फाइबर होता हैं, जो धीरें धीरें पचता हैं और संपूर्ण तरीके से नही पचता। जिससे हमें ज़्यादा समय तक भूख का अनुभव नही होता।
* ग्रीन टी : ग्रीन टी में ऐसे गुण होते है जो मेटाबोलिजम को तेज करते हैं। रोज़ाना ग्रीन टी का सेवन करने से कई खतरनाक बीमारियों से भी बचाव होता है। ग्रीन टी में प्रचुर मात्रा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को स्वस्थ और निरोग रखते हैं। इसे नियमित तौर पर सुबह के समय खली पेट पीने से वजन घटता है और ताजगी मिलती है।
* चिया सीड : चिया सीड या बीजों में प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 वसा प्रचुर मात्रा में होता है और यह मेटाबोल्जिम, पाचनक्रिया और ग्लूकॉन को बेहतर करता है। इसके सेवन से हारमोन्स में परिवर्तन होता है और फैट कम हो जाता है। आप चिया सीड को दही, सलाद के साथ या भिगो कर कच्चा भी खा सकते हैं।
* खीरा और टमाटर : ये कम कैलोरी और स्वास्थवर्धक होने के साथ साथ, इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती हैं, जिससे ये आपको तृप्त और ताज़गी भरा महसूस कराते हैं।
* मिर्ची : मिर्ची वजन बढ़ने से रोकती हैं और वजन को कम करने मे भी मदद करती हैं। इसका कारण हैं मिर्ची मैं पाया जाने वाला तत्व कॅप्सेसिन(capsaicin)। ये फैट बर्निंग प्रक्रिया को तेज करता हैं।
Next Story