लाइफ स्टाइल

Diet: दही के साथ खाएं ये चीजें, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Sanjna Verma
18 July 2024 4:35 PM GMT
Diet: दही के साथ खाएं ये चीजें, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
x
Diet for Health: दूध से बना दही पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ है, सेहत के लिए कइ्र प्रकार से फायदेमंद है। इसे भारत से लेकर कई देशों में तक में काफी पसंद किया जाता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी2, विटामिन बी12, पोटेशियम, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है, क्योंकि दही में Probiotics होते हैं, जो पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। दही के सेवन के कई फायदे हैं। लेकिन सादा दही बहुत कम लोग खाते हैं, इसलिए काफी लोग इसमें चीनी मिलाते हैं, जो हेल्दी दही के पोषक तत्वों को बिगाड़ देता है। दही में फलवेर के लिए आप फल, चिया सीड्स और करी पत्ते का छोक, कुछ ऐसी चीजें मिलाए जिससे दही के फायदे दोगुने हो जाएं। आइए जानते हैं कि दही में फ्लेवर बढ़ाने के साथ उसे हेल्दी बनाने के लिए क्या मिक्स करें।
जीरा
जीरा वजन कम करने में मदद करता है और पेट को ठंडक पहुंचाता है। जीरा दही में भुना हुआ जीरा और काला नमक मिलाकर खाने से पाचन में सुधार होता है और भूख बढ़ती है।
गुड़
गुड़ की शरीर को फायदे देता है। दही में गुड़ मिलाकर खाने से Metabolism भी बूस्ट होता है और शरीर में खून की कमी भी दूर होती है। गुड़ का सेवन एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाव मिलता है।
सूखे मेवे
दही में सूखे मेवे मिलाकर खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और ऊर्जा मिलती है। यह खासकर उन लोगों के लिए लाभकारी है, जो अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं।
फल
ताजे फल जैसे कि केला, जामुन, या पपीता दही में मिलाकर खाने से दही का पोषण तत्व भी बढ़ जाता है। इससे शरीर में कई विटामिन और मिनरल्स की कमी दूर होती है।
करी पत्ता
Antioxidants से भरपूर करी पत्ता भी दही में छौंक लगाकर मिक्स किया जा सकता है, साथ में थोडा सा नमक भी। करी पत्ता डायबिटीज को कंट्रोल भी करता है।
Next Story