लाइफ स्टाइल

डायबिटीज के मरीज नाश्ते में इस चीज के साथ खाएं बासी रोटी

Rounak Dey
30 April 2023 5:55 PM GMT
डायबिटीज के मरीज नाश्ते में इस चीज के साथ खाएं बासी रोटी
x
कंट्रोल रहेगा Blood Sugar
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हुत से लोग नाश्ते में बासी रोटी खाते हैं, हालांकि बहुत से लोग हैं, जो रात की बची हुई रोटी नहीं खाते और उन्हें फेंक देते हैं या जानवरों को दे देते हैं। यह लोग समझते हैं कि बासी रोटी सेहत को खराब कर सकती है क्योंकि इसे बने हुए पूरी रात हो गई है।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिसे आप बासी समझकर फेंक देते हैं वास्तव में वो रोटी आपके स्वास्थ्य के लिए करामाती है। बासी रोटी डायबिटीज (Diabetes) को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। है न चौंकाने वाली बात?नॉएडा के ई-260 सेक्टर 27 स्थि
त 'कपिल त्यागी आयुर्वेद क्लिनिक' के डायरेक्टर डॉक्टर कपिल त्यागी का मानना है कि बासी रोटी डायबिटीज और पाचन के लिए एक बढ़िया विकल्प है क्योंकि रातभर में इसका स्टार्च रेसिस्टेंट बढ़ जाता है जिससे ब्लड शुगर (Blood Sugar) को मैनेज करने में मदद मिलती है। बासी रोटी को नाश्ते में दूध या सब्जियों के साथ खाने से आपको डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आपको बासी रोटी को 12 से 15 घंटों के भीतर खा लेना चाहिए।
ब्लड शुगर को कैसे कम करती है बासी रोटी12 घंटे तक हवा के संपर्क में रहने के बाद रोटी के स्वाद, बनावट और स्टार्च की संरचना में बदलाव आता है। स्टार्च रेसिस्टेंट फाइबर के रूप में कार्य करता है और जल्दी से ग्लूकोज में नहीं बदलता है। ताजी और बासी चपाती के बीच ग्लाइसेमिक इंडेक्स को लेकर भी बड़ा अंतर है। सबसे बड़ी बात बासी रोई का ब्लड शुगर लेवल पर बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है।
इसे खाने से कम होगा डायबिटीजब्लड शुगर का करने के लिए कैसे खाएं बासी रोटी
हाई ब्लड बासी रोटी को ठंडे दूध के साथ खाने से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को फायदा होता है। बासी रोटी को ठंडे दूध में भिगोकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे अपने सुबह के नाश्ते में खाएं। यह आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है।शुगर की समस्या से परेशान लोगों को इसे जरूर खाना चाहिए।
इसके लिए बासी रोटी को ठंडे दूध में भिगोकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसका सेवन आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं।
पेट भी रहेगा दुरुस्त
बासी रोटी पेट के लिए भी अच्छी है। जिन लोगों को लगातार पेट की समस्या रहती है, उनके लिए बासी रोटी सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। सोने से पहले बासी रोटी को ठंडे दूध में भिगोकर खाने से कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पेट की समस्याएं ठीक हो सकती हैं। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।
बॉडी टेम्परेचर रहता है कंट्रोलशरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है और अगर यह 40 डिग्री से अधिक हो जाता है, तो यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ठंडे दूध में भीगी हुई बासी रोटी खाने से बॉडी टेम्परेचर कंट्रोल रहता है। बासी रोटी और दूध का मिश्रण आपको अच्छी मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करता है और एसिडिटी से भी बचाता है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
Next Story