लाइफ स्टाइल

Dhokla Sandwich : नाश्ते में सब करेंगे इस डिश को पसंद

Sarita
25 Sept 2025 7:57 AM IST
Dhokla Sandwich : नाश्ते में सब करेंगे इस डिश को पसंद
x
Dhokla Sandwich : अक्सर बिना तेल में फ्राई और फटाफट बनने वाला ब्रेकफास्ट सब पसंद करते हैं। अगर आपके पास समय की कमी है और पहले से कुछ सोचा हुआ नहीं है तो यह डिश ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना आसान है और कम तेल में बने होने की वजह से नुकसान भी नहीं करेगी। इसमें कैलोरी कम है। साथ ही ये डायबिटीज के मरीजों को भी आसानी से खिलाई जा सकती है। एक बार चखने के बाद बार-बार इसे खाने की इच्छा करेगी।
सामग्री (Ingredients)
1 कप सूजी
1 कप दही
2 हरी मिर्च
1 चम्मच नींबू का रस
करी पत्ता
आधा चम्मच राई के दाने
एक चुटकी हींग
स्वादानुसार नमक
1 छोटा टमाटर
आधा कप पनीर
आधा कप शिमला मिर्च और बारीक कटा प्याज
विधि (Recipe)
- सबसे पहले ढोकले का बैटर बनाने के लिए बाउल में सूजी, दही, हरी मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर और नींबू का रस मिला लें।
- अच्छी तरह से बैटर को फेंट लें। पैन को तेल से ग्रीस करें और बैटर को पलटकर भाप में पकाएं।
- भाप में जब ढोकला पक जाए तो इस पर तड़का लगाएं। तड़के के लिए किसी पैन में तेल गरम करें और इसमे राई डालें।
- साथ में हरी मिर्ची, करी पत्ता और हींग डालें। तड़के को ढोकले पर डालने के साथ ही नींबू का रस छिड़क दें।
- अब सैंडविच की फिलिंग तैयार कर लें। फिलिंग बनाने के लिए सब्जियों को बारीक काट लें।
- तैयार तड़के वाले ढोकले को मनचाहे आकार में काटकर बीच में सब्जियों की फिलिंग भरे और ऊपर से दूसरे ढोकले के पीस रखें। तैयार है ढोकला सैंडविच।
Next Story