- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Dhokla for Navratri:...
लाइफ स्टाइल
Dhokla for Navratri: नवरात्रि में ट्राई करें कुछ नया, बनाएं स्पेशल व्रत ढोकला
Sarita
5 April 2025 9:54 AM IST

x
Dhokla for Navratri: अगर आप व्रत के दिनों में भी सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का लेकिन टेस्टी खाना चाहते हैं तो ऐसे में व्रत के लिए स्पेशल ढोकला बनाकर खाया जा सकता है। कुछ ही समय में बनने वाला यह ढोकला काफी टेस्टी होता है और आपको इसे बनाने में आपको बहुत अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। तो चलिए आज इस लेख में टपरी किचन रेस्टोरेंट के हेड शेफ हिमांशु त्यागी आपको नवरात्रि व्रत के दिनों में ढोकला बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-
आवश्यक सामग्री-
1 कप सामक के चावल
आधा कप साबुदाना (भिगोकर 2-3 घंटे के लिए)
एक कप हल्की खट्टी दही
1 छोटा चम्मच सेंधा नमक
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 छोटा चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट
आवश्यकतानुसार पानी
1 बड़ा चम्मच घी
1 छोटा चम्मच जीरा
8-10 करी पत्ते
2 बारीक कटी हरी मिर्च (वैकल्पिक)
आधा कप पानी
आधा छोटा चम्मच सेंधा नमक
आधा छोटा चम्मच चीनी
नवरात्रि व्रत में ढोकला कैसे बनाएं-
सबसे पहले साबूदाना को तीन-चार घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
अब भीगे हुए साबूदाना और सामक के चावल को दही के साथ मिक्सी में पीस लें, जब तक यह एकदम स्मूद बैटर न बन जाए।
अगर जरूरत महसूस हो तो बैटर बनाते समय थोड़ा पानी डाल सकते हैं।
अब इस बैटर को एक कटोरे में निकालें और इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च, अदरक, हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं।
इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि थोड़ा फर्मेंटेशन हो जाए।
एक प्लेट या ढोकला ट्रे को घी या तेल लगाकर चिकना कर लें।
अब बैटर में 1 छोटा चम्मच ईनो डालें और हल्के हाथों एक ही दिशा में मिलाएं।
इसे ज्यादा ना फेंटें, वरना ढोकला फूलेगा नहीं।
तैयार बैटर को चिकनी की हुई ट्रे में डालें।
मीडियम आंच पर 15-20 मिनट तक स्टीम करें।
ढोकला चेक करने के लिए चाकू या टूथपिक का इस्तेमाल करें।
अगर यह साफ बाहर आ जाए तो ढोकला तैयार है।
अब एक पैन में घी गरम करें।
इसमें जीरा, करी पत्ते और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें।
फिर इसमें पानी, सेंधा नमक और चीनी डालकर एक उबाल आने दें।
अब इस तड़के को तैयार ढोकले के ऊपर डालें और 5-10 मिनट तक इसे सोखने दें।
ढोकले को टुकड़ों में काटें।
इसे व्रत स्पेशल नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें।
ऊपर से ताजा धनिया और कद्दूकस किया नारियल भी गार्निश करने के लिए डाल सकते हैं।
TagsDhoklaNavratriनवरात्रिव्रतढोकलाDhoklafastजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





