लाइफ स्टाइल

लड़कों के लिए वरदान बनेगा देसी घी का फेस मास्क, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Kajal Dubey
8 July 2023 6:23 PM GMT
लड़कों के लिए वरदान बनेगा देसी घी का फेस मास्क, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
x
जिस तरह लड़कियों को चहरे और त्वचा का ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। उसी तरह लड़कों को भी अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने की चाहत होती हैं। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि लड़के उन्हीं प्रोडक्ट्स या तरीकों को अपनाते हैं जिन्हें लड़कियां अपनाती हैं। जबकि यह जानना जरूरी हैं कि लड़के और लड़कियों की त्वचा में अंतर होता हैं और इनकी देखरेख के तरीके में भी अंतर होता हैं। इसलिए आज हम आप लड़कों के लिए देसी घी का फेस मास्क के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं।
लड़कों के लिए क्यों है खास?
देसी घी हम सभी की स्किन के लिए फायदेमंद होता है लेकिन लड़कों के चेहरे के लिए यह अन्य ब्यूटी प्रॉडक्ट्स से अधिक असरदार हो सकता है। क्योंकि लड़कों के चेहरे पर बीयर्ड हेयर के कारण उन्हें अपनी स्किन को सॉफ्ट, सपल और ग्लोइंग बनाने के लिए अधिक इफेक्टिव नरिशमेंट क्वालिटी प्रॉडक्ट की जरूरत होती है। और इस मामले में देसी घी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
देसी घी फेस मास्क बनाने की विधि
रात को भिगोकर रखी गई 2 से 3 चम्मच मूंगदाल को सुबह के वक्त पीस लें। अब इस दाल में एक चम्मच देसी घी मिला लें। तैयार है आपका फेस मास्क। इस फेस मास्क को 25 से 30 मिन के लिए चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे धोकर साफ कर लें। यह मास्क सप्ताह में 3 बार लगाने पर आपको ना केवल अपनी स्किन में निखार और स्मूदनेस महसूस होगी। बल्कि आपकी दाड़ी के बाल भी बहुत सॉफ्ट होंगे। इससे आपको शेव करने में आसान होगी और शेव के बाद स्किन ग्लोइंग और सपल दिखेगी।
Next Story