लाइफ स्टाइल

स्वादिष्ट 'अखरोट का हलवा', सेहत में भी फायदेमंद

Kiran
19 July 2023 1:59 PM GMT
स्वादिष्ट अखरोट का हलवा, सेहत में भी फायदेमंद
x
हलवा आपकी सेहत भी बनाएगा। तो आइये जानते है स्वादिष्ट 'अखरोट का हलवा' बनाने की Recipe के बारे में।
* आवश्यक सामग्री :
- 2 कप अखरोट की गिरी (छीली हुई )
- 4 बड़े चम्मच घी
- 1 कप खोवा/मावा
- 1 कप मिल्क पाउडर
- 2 कप दूध
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 कप चीनी
* बनाने की विधि :
- अखरोट का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले अखरोट को दरदरा पीस लें।
- मीडियम आंच पर एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें।
- घी के गर्म होते ही अखरोट डालकर 10 मिनट तक चलाते हुए भूनें।
- फिर इसमें खोवा और मिल्क पाउडर 5 मिनट और भूनें।
- जब सभी सामग्री भुन जाए तो दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं। दूध थोड़ा-थोड़ा करके डालें।
- अब इलायची पाउडर और चीनी डालकर मिलाएं।
- हलवे को तब तक पकाएं जब तक कि दूध सूख न जाए।
- जब हलवा पक जाए तो आंच बंद कर दें।
- अखरोट का हलवा तैयार है। हल्का ठंडा होने के बाद खाएं और खिलाएं।
Next Story