लाइफ स्टाइल

स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है स्वादिष्ट कीवी, जानें इससे मिलने वाले फायदे

SANTOSI TANDI
1 Sep 2023 8:30 AM GMT
स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है स्वादिष्ट कीवी, जानें इससे मिलने वाले फायदे
x
जानें इससे मिलने वाले फायदे
शरीर को ठीक तरीके से काम करते रहने के लिए रोजाना आहार के माध्यम से कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। फलों और सब्जियों के सेवन से स्वास्थ्य को जरूरी पोषक तत्व और विटामिन की पूर्ति होती है। ऐसा ही एक स्वादिष्ट फल हैं कीवी जिसे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। कीवी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फरोरस, कॉपर, जिंक, नियासिन, पोटैशियम, राइबोफ्लेविन, बीटा कैरोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों से रिकवरी करने में बहुत फायदा मिलता है। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि कीवी किस तरह से स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने का काम करती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कारगर
कीवी फल का सेवन करना आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी सहायक हो सकता है, इसका प्रमुख कारण इसमें मौजूद विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा होती है। कीवी में विटामिन-सी के साथ, एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ कई प्रकार के रोगों से सुरक्षित रखने में आपके लिए सहायक हैं। कीवी फ्रूट का नियमित सेवन अस्थमा के लक्षणों को भी कम करता है।
कब्ज को दूर करे
कीवी फल, कब्ज को दूर करने में काफी मदद करता है। इसके सेवन से पुरानी से पुरानी कब्ज भी ठीक होने लगती है। यह गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी, अपच जैसी पेट की दिक्कतों को भी ये दूर करता है। अगर आप भी लगातार कब्ज की बीमारी से परेशान हैं तो कीवी का फल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह पेट साफ करने में भी मददगार है।
कीवी में पोटेशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से ह्रदय स्वस्थ रहता है। साथ ही उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। वहीं, फाइबर बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। एक शोध में उच्च रक्तचाप के मरीजों को एक हफ्ते में 8 किवी खाने की सलाह दी गई है। इसके लिए रोजाना कीवी का सेवन जरूर करें।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में मौजूद गुण डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद माने जाते हैं। डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह लेकर रोजाना कीवी का सेवन कर सकते हैं। इससे उनका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।
कीवी के सेवन से शरीर में खून का थक्का जमने की दिक्कत भी नहीं होती है। इसमें एंटीथ्रोम्बोटिक यानी खून का थक्का न जमने देने का गुण मौजूद होता है, जिसकी वजह से स्ट्रोक, किडनी और हार्ट अटैक संबंधी दिक्कत का खतरा भी कम रहता है।
हड्डियों का रखता है ख्याल
कीवी में विटामिन K भी मौजूद होता है, जो ओस्टियोट्रोपिक एक्टिविटी या नए बोन सेल्स के डेवलपमेंट में योगदान कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन ई, मैग्नीशियम और फोलेट सभी तत्व स्वास्थ्य को कई लाभ प्रदान करते हैं।
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं के लिए कीवी बहुत फायदेमंद फल है। कीवी में फोलेट की पर्याप्त मात्रा होती है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के दिमागी विकास के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। गर्भावस्था के दौरान कीवी खाने से बच्चों में न्यूरल डिफेक्ट का खतरा कम होता है। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के बाद भी कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से उनमें डिलीवरी के बाद कमजोरी और खून
कीवी मॉक्यूलर डिजनरेशन को रोक सकता है, जो विज़न लॉस होने का कारण बनता है। कीवी में lutein और Zeaxanthin पाया जाता है। ये दोनों ही पदार्थ एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करते हैं।
हार्ट के लिए फायदेमंद
कीवी हार्ट के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में मैग्नीशियम और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में होता है। इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। कीवी खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी संतुलित रहता है।
बालों के लिए अच्छा
कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व विटामिन C और E बालों के झड़ने को कम करने में आपकी काफी हेल्प कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें फास्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक भी मौजूद होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन में हेल्प करता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। कीवी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये भी बालों को मॉइस्चराइज रखने में हेल्प कर सकता है।
Next Story