- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आंखों के नीचे बने काले...
लाइफ स्टाइल
आंखों के नीचे बने काले घेरे कर रहे हैं परेशान, आज ही आजमाएं ये तरीके
Mohammed Raziq
19 March 2024 12:59 PM IST

x
चहरे की चमक के लिए आंखों में तेज होना बहुत जरूरी हैं। थकी हुई आंखें आपकी खूबसूरती को कम करने का काम करती हैं। देखा जा रहा हैं कि कई लोग आंखों के नीचे बने काले घेरे की समस्या से परेशान हैं जो उनकी आंखों को बेजान बनांते हैं। दिनभर मोबाइल और लैपटॉप में आंखें गड़ाए रखने के साथ ही, बढ़ती उम्र, रूखी त्वचा, पोषक तत्वों की कमी, नींद पूरी न होना भी आंखों के नीचे काले घेरे बनने का कारण बनते हैं। इन्हें दूर करने के लिए बाजार में आपको कई तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जो डार्क सर्कल्स की समस्या को तेजी से दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
आलू का रस
आलू को कद्दूकस कीजिए और जितना हो सके आलू का जूस निकाल लीजिए। फिर थोड़ी सी रुई लेकर आलू के रस में पूरी तरह भिगोकर आंखों पर रखिए| पर ध्यान रहे कि रुई उस पूरे हिस्से पर होनी चाहिए, जितना हिस्सा काला है। या फिर रात में सोने से पहले चेहरा अच्छे से साफ करें। इसके बाद आलू की पतली स्लाइस काटकर उन्हें आंखों पर 20 से 25 मिनट तक रखें। फिर चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। एक हफ्ते के अंदर आपको इसका असर दिखने लगेगा।
बादाम का तेल
बादाम के तेल में ठंडे दूध को मिलाकर भी आप लगा सकते हैं। बराबर मात्रा में दोनों को मिलाकर दो कॉटन बॉल्स को भिगो लें। फिर लेट जाइए और अपनी आंखों के काले घेरे को कवर करते हुए 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे। बाद में पानी से फेस धो लें।
ग्रीन टी
वजन घटाने के लिए ग्रीन टी के फायदों के बारे में आपने कई बार सुना होगा, लेकिन ये आपकी स्किन और आंखों के नीचे काले गड्ढों को दूर करने के लिए भी काफी फायदेमंद है। ग्रीन टी को बनाने के बाद अगर आप टी बैग्स को फेंक देते हैं, तो अब से ये गलती न कीजिएगा। इसे फ्रिज में रखें और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद आप ग्रीन टी बैग्स को अपनी आंखों पर रखें। इससे आपकी आंखों को पोषण मिलेगा और काफी ठंडक भी मिलेगी। कुछ समय तक ऐसा करने से आपके डार्क सर्कल्स काफी हद तक कंट्रोल हो जाएंगे।
Tagsआंखोंनीचे बने काले घेरेपरेशानDark circles under the eyestroubledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





