- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Dalma: यहां कोई पूजा...
लाइफ स्टाइल
Dalma: यहां कोई पूजा हो या शादी समारोह इस डिश को दी जाती है प्राथमिकता
Sarita
19 July 2025 9:56 AM IST

x
Dalma: घर पर मौजूद मौसमी सब्जियों से ही इसे बनाकर तैयार किया जा सकता है। इसे राइस के साथ ज्यादा पसंद किया जाता है। चाहें तो रोटी के साथ भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं। यह बच्चों के लिए काफी फायदेमंद है।
सामग्री (Ingredients)
मूंग दाल – 1 कप
अरहर दाल – 1 कप
चना दाल – 1 कप
फ्रेंच बींस – 100 ग्राम
टमाटर – 3 मोटे कटे हुए
प्याज – 1 लच्छे में कटा हुआ
आलू – 2 मोटे टुकड़ों में कटा हुआ
गाजर – 2 मोटे टुकड़ों में कटी हुई
बैंगन – 1 मोटे टुकड़ों में कटा हुआ
अदरक – 1 टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ
हरी मिर्च – 3 बारीक कटी हुई
हरा धनिया – ½ कप
पञ्चफोरन – 1 टी स्पून
तेजपत्ता – 2 साबुत
दालचीनी – 2 टुकड़े
काली मिर्च – 4 दाने
इलायची – 2 साबुत
लौंग – 2 साबुत
जीरा – 2 टी स्पून
साबुत लाल मिर्च – 2
सरसों तेल – 3 टेबल स्पून
हल्दी – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले पैन में काली मिर्च, जीरा, दालचीनी, इलायची और लौंग को 2-3 मिनट के लिए ड्राई रोस्ट कर लें।
- जब ये मसाले ठंडे हो जाए, तब इन्हें मिक्सर में पीस लें। अरहर, मूंग और चना दाल को धीमी आंच पर ड्राई रोस्ट कर लें।
- कुकर में पानी चढ़ाएं। अब इसमें दाल, हल्दी, नमक, तेज पत्ता, सभी सब्जियां और अदरक-मिर्च डालकर 4 से 5 सीटी लगा लें।
- एक पैन में तेल गरम करें। इसमें पञ्चफौरन और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएं और गैस बंद कर दें।
- तड़के का यह मिश्रण दाल में डालें। आखिर में मसालों का पिसा हुआ पाउडर और हरा धनिया डालकर दालमा को अच्छी तरह चला लें।
TagsDalmaपूजाशादीडिशप्राथमिकताDalmaPujaWeddingDishPriority जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





