- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Dal Kachori: दाल...

x
Dal Kachori: आज हम आपको होली के मौके पर दाल कचौड़ी बनाने रेसिपी बताते हैं. इस कचौड़ी का स्वाद मजेदार होता है. इसे आप होली मनाने घर आए मेहमानों को भी खिलाकर दिल खुश कर सकते हैं. तो इस होली आप दाल कचौड़ी का मजा जरूर लें और आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं|
दाल कचौड़ी बनाने की सामग्री:
मैदा – ढाई कप
मूंग दाल – आधा कप
बेसन – 1/4 कप
घी – 4 टेबलस्पून
जीरा – 1 टी स्पून
सौंफ कुटी – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
अमचूर – 1 टी स्पून
अदरक पाउडर – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हरी मिर्च – 2
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार
दाल कचौड़ी बनाने की विधि:
इस कचौड़ी को बनाने के लिए पहले एक बड़े बाउल में मैदा डाल दें.
फिर इसमें थोड़ा सा नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
अब आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर नरम आटा गूंदें.
फिर आटे पर तेल लगाकर उसे कपड़े से ढककर आधे घंटे के लिए अलग रख दें.
इससे पहले आप एक कटोरे में मूंग दाल भिगोकर दो घंटे के लिए रख दें.
फिर मूंग दाल को मिक्सर में पीस कर मोटा पेस्ट तैयार करके एक बर्तन में रख लें.
अब आप एक कड़ाही लें और उसमें 1 टी स्पून घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.
अब उसमें सौंफ, जीरा और चुटकी भर हींग डालकर भून लें.
फिर उसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला समेत अन्य मसाले और स्वादानुसार नमक भी डाल दें.
मसाले अच्छे से फ्राई हो जाने के बाद इसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर भूनें.
फिर आप इस मिश्रण में पहले से तैयार किया मूंग दाल का पेस्ट डालकर मिला लें.
इसके बाद आप मैदे का आटा लेकर इसकी लोई बना लें.
फिर इस लोई को गोल करके अंगूठे से दबाकर गहरा करें और उसमें मूंग दाल की तैयार स्टफिंग डाल दें.
अब इस स्टफिंग को बंद करके हथेलियों के बीच दबाकर गोल कर लें.
अब आप एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करके धीमी आंच पर कचौड़ियों को फ्राई कर लें.
अब आप इसे प्लेट में निकालकर किसी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं|
TagsDal Kachoriदाल कचौरीlentil kachoriजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





