लाइफ स्टाइल

बुजुर्गों को अल्जाइमर के प्रॉब्लम से बचा सकता है रोजाना व्यायाम

Tara Tandi
27 March 2021 1:31 PM GMT
बुजुर्गों को अल्जाइमर के प्रॉब्लम से बचा सकता है रोजाना व्यायाम
x
व्यायाम हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही अन्य कई फायदे पहुंचाता है, ये तो सभी को पता है, लेकिन क्या आप जानते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | व्यायाम हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही अन्य कई फायदे पहुंचाता है, ये तो सभी को पता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना व्यायम करने से बुजुर्गों में अल्जाइमर का जोखिम कम होता है। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है।

साउथवेस्टर्न विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में 55 से 80 वर्ष के बुजुर्गों को शामिल किया गया और उनके दिमाग पर व्यायाम के प्रभावों की जांच की गई। शोधकर्ताओं ने पाया कि रोजाना शारीरिक गतिविधियां और व्यायाम सिर्फ आपके पैर और दिल ही नहीं बल्कि मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को भी प्रभावित करता है।

उन्होंने बताया कि जब हल्के याददाश्त जोखिम के साथ पुराने वयस्कों ने एक वर्ष के लिए व्यायाम कार्यक्रम का पालन किया, तो उनके दिमाग में रक्त का प्रवाह बढ़ गया। अध्ययन के परिणाम अल्जाइमर डिजीज जर्नल में प्रकाशित किए गए हैं।

यूटीएसडब्ल्यू में न्यूरोलॉजी के प्रोफेसर और अध्ययन के प्रमुख लेखक रोंग झांग ने कहा कि हमारे अध्ययन में साफ हुआ है कि व्यायाम मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है और इससे बढ़ती उम्र में याददाश्त खोने का जोखिम कम हो सकता है।

Next Story