- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Dahi Wali Mirchi:...
लाइफ स्टाइल
Dahi Wali Mirchi: नाश्ते या लंच में कभी भी ले सकते हैं इसका मजा
Sarita
17 May 2025 6:47 AM IST

x
Dahi Wali Mirchi: ये बहुत टेस्टी लगती है और मुंह का जायका बदल डालती है। इसका स्वाद चखने के बाद अपने आप भूख जग जाती है। अब जब भी आपका या परिवार के लोगों का कुछ अलग खाने का मन करे तो बेझिझक हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी से इस डिश को तैयार कर लें।
सामग्री (Ingredients)
12-15 हरी मिर्च
एक चौथाई चम्मच जीरा
एक चौथाई चम्मच राई
1 चुटकी हींग
धनिया पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक
2 चम्मच तेल
- सबसे पहले 12-15 हरी मिर्च लें और अच्छे से धो लें।
- इसके बाद सारी मिर्चियों के डंठल तोड़ दें और मिर्चियों में बीच से चीरा लगाएं।
- इसके बाद एक पैन लें और उसमें तेल डालें।
- अब इसमें राई, जीरा और हींग डालें। इसमें हरी मिर्च डालें।
- इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डाल कर मिक्स करें।
- अब गैस की फ्लेम बंद कर दें और इसमें 4 चम्मच दही डालें व मिक्स करें।
- गैस ऑन करें और इसे 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। तैयार है दही वाली मिर्ची।
TagsDahi Wali Mirchiनाश्तेलंचमजाDahi Wali Mirchibreakfastlunchenjoy जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





