- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Dahi Vada Recipe: घर...
लाइफ स्टाइल
Dahi Vada Recipe: घर पर ऐसे तैयार करें सॉफ्ट-सॉफ्ट दही वड़ा
Sarita
31 Aug 2025 11:53 AM IST

x
Dahi Vada Recipe: घर पर बना दही वड़ा बाजार से कहीं ज्यादा सॉफ्ट और हेल्दी होता है, खासकर जब आप उसे अपने हाथों से प्यार से तैयार करें। इस लेख में हम आपको बताएंगे दही वड़ा बनाने की आसान रेसिपी और कुछ ट्रिक्स, जिनसे आपके दही वड़े बिल्कुल होटल जैसा स्वाद देंगे।
दही वड़े बनाने का सामान:
सफेद उड़द दाल – 1 कप
दही – 2 कप
चीनी – 1-2 टीस्पून
नमक – स्वाद अनुसार
धनिया पत्ती – 1 टेबलस्पून (कटी हुई)
भुना हुआ जीरा पाउडर – 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
सेंधा नमक – 1/2 टीस्पून
तेल – तलने के लिए
सोंठ
हरी चटनी
विधि:
अगर आप आज ही दही वड़ा बनाना चाहती हैं तो सबसे पहले तुरंत सफेद उड़द की दाल को कम से कम 5 घंटे के लिए भिगोकर रख लें। अब पांच घंटे के बाद इसी मिक्सी में डालकर पीस लें। ध्यान रखें कि इसे आपको बेहद नामभर का पानी डालकर पीसना है।
अब बारी है इसका पेस्ट तैयार करनी की तो उसके लिए एक बड़े बाउल में पिसी हुई दाल लेकर उसमें नमक डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। अब कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें छोटे-छोटे वड़े बनाकर डालें और इन्हें फूलने तक तलें। जब ये फूल जाएं तो इसे निकालकर एक टिश्यू पर रख लें।
इन वड़ों को अब कम से 15 मिनट के लिए ठंडे पानी में डाल दें, ताकि ये सॉफ्ट हो जाएं। इसके बाद इन्हें पानी से निकालकर निचौड़ें और उसे फेंटे हुए दही में डाल दें।
इसके बाद बारी आती है दही वड़ों को सजाने की तो उसके लिए दही से वड़ों को निकालकर प्लेट में रखेंगे। वड़े निकालने के बाद फेंटा हुआ दही वड़ों पर डालें। इसके बाद ऊपर से थोड़ा चीनी, नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर छिड़कें। आखिर में इसमें सोंठ और हरी चटनी डालें। चाहें तो ऊपर हरी धनिया से इसे सजा सकते हैं। बस ये दही वड़े तैयार हैं।
TagsDahi Vadaसॉफ्ट-सॉफ्टदही वड़ाDahi Vadasoft dahi vada जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





