लाइफ स्टाइल

Dahi Tadka:घर पर बनाएं चटपटा दही तड़का, बच्चे उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Sarita
29 April 2025 12:14 PM IST
Dahi Tadka:घर पर बनाएं चटपटा दही तड़का, बच्चे उंगलियां चाटते रह जाएंगे
x
Dahi Tadka: क्या आपने कभी दही तड़का की रेसीपी ट्राई की है। क्योंकि ये डिश रेस्तरां में बेहद पसंद की जाती है। आप चाहें तो इस रेसिपी को आप अपने घर पर आसानी से बना भी सकते हैं और इसे बनाने में ज्यादा सामग्रियों की जरूरत भी नहीं पड़ती है और उसका स्वाद ही बेहद लाजवाब होता है। अगर आप भी अपनी फैमिली के लिए कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो दही तड़का की इस रेसिपी को एक बार आपको जरूर ट्राई करना चाहिए, तो चलिए जानते हैं कि आप किस तरह से दही तड़का की रेसिपी बना सकते हैं।
दही तड़का बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां
ताजा दही – 2 कप
तेल या घी – 1 से 2 चम्मच
राई – 1 छोटा चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
हींग – 1 चुटकी
सूखी लाल मिर्च – 1 से 2
बारीक कटी हुई हरी मिर्च – 1
कद्दूकस किया हुआ अदरक – 1 छोटा चम्मच
करी पत्ता – 6 से 8 पत्ते
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
काला नमक- 1 छोटा चम्मच
बारीक कटा हुआ हरा धनिया – 1 चम्मच
दही तड़का बनाने की पूरी विधि
दही तड़का बनाने के लिए आपको ताजे दही का ही उपयोग करना है क्योंकि खट्टे दही की वजह से खाना खराब हो सकता है।
अब 2 कप दही को एक बड़े बर्तन में डालें और अच्छे से फेंटें। दही एकदम मलाईदार दिखनी चाहिए। अगर दही गाढ़ी हो तो थोड़ा सा पानी मिलाकर पतला कर सकते हैं।
अब इसमें स्वादानुसार नमक, 1 छोटा हो काला नमक और भुना जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं। अब इसे थोड़ी देर के लिए अलग रख दें।
तड़के के लिए एक छोटा तड़का पैन लें। इसमें 1 से 2 चम्मच तेल या घी डालें। घी से स्वाद और खुशबू ज्यादा अच्छी आती है, लेकिन आप अपनी पसंद से कोई भी ले सकते हैं।
तेल या घी गरम होने के बाद सबसे पहले उसमें आधा छोटा चम्मच राई डालें। जब राई चटकने लगे तो उसमें आधा छोटा चम्मच जीरा डालें। ये दोनों मसाले तड़के में अलग स्वाद डालते हैं।
अब आप तड़के में एक चुटकी हींग डालें। इसके बाद एक या दो सूखी लाल मिर्च को तोड़कर डालें। फिर 1 बारीक कटी हरी मिर्च और आधा से एक छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक डालें। अब 6 से 8 करी पत्ते डालें। ये सभी चीजें तड़के को खुशबूदार और स्वादिष्ट बनाती हैं।
अगर आप चाहें तो इस समय 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर भी डाल सकते हैं।
इन सब चीजों को मध्यम आंच पर करीब 30 सेकंड से 1 मिनट तक भूनें। जब मसालों से खुशबू आने लगे और करी पत्ते कुरकुरे हो जाएं, तो गैस बंद कर दें।
अब तैयार किए हुए तड़के को सावधानी से फेंटे हुए दही में डाल दें। जब तड़का दही में डालें तो तुरंत एक चम्मच से हल्के हाथों से मिक्स करें ताकि तड़का दही में अच्छे से मिल जाए।
अब ऊपर से थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया डालें। चाहें तो थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर भी छिड़क सकते हैं। इससे स्वाद और खुशबू में निखार आ जाएगा। अब आपकी ये रेसिपी तैयार है।
इसे आप गर्मियों में खासकर दोपहर के खाने में पराठे, चावल, खिचड़ी, पूड़ी के साथ खा सकते हैं।
Next Story