लाइफ स्टाइल

Dahi Chawal Cutlet Recipe: मिनटों में बनाएं सुपर टेस्टी और क्रिस्पी कटलेट

Sarita
6 Feb 2026 10:59 AM IST
Dahi Chawal Cutlet Recipe:   मिनटों में बनाएं सुपर टेस्टी और क्रिस्पी कटलेट
x
Dahi Chawal Cutlet Recipe: आज की यह डिश उन सभी के लिए है जो बचे हुए चावल का इस्तेमाल करके कुछ टेस्टी और यूनिक बनाना चाहते हैं. आज हम आपको दही चावल कटलेट बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो सिर्फ टेस्टी नहीं काफी ज्यादा हेल्दी भी होते हैं. इस डिश की सबसे खास बात है कि इसे बनाना काफी आसान होता है और इसमें ज्यादा समय की बर्बादी भी नहीं होती है. आप इसे शाम की चाय के साथ ही नहीं बल्कि बच्चों को टिफिन में देकर स्कूल भेजने के लिए भी तैयार कर सकते हैं|
दही चावल कटलेट बनाने के लिए सामग्री:
बचे हुए चावल – 1 कप
गाढ़ा दही – आधा कप
उबला हुआ आलू – 1 मीडियम साइज का अच्छे से मैश किया हुआ
बारीक कटा प्याज – 1
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया – 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स – 2 से 3 चम्मच
तेल – शैलो फ्राई करने के लिए
दही चावल कटलेट बनाने की रेसिपी:
दही चावल कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बचे हुए चावल लें और उन्हें हल्का सा मैश कर लें. अब इसमें गाढ़ा दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद इसमें मैश किया हुआ आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें.
इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाकर मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें. अब इस मिश्रण को बाइंड करने के लिए इसमें बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स डालें. अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो थोड़ा और बेसन डाल सकते हैं.
इसके बाद इस मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट का शेप दें और एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके कटलेट को मीडियम आंच पर शैलो फ्राई करें. कटलेट को पलट-पलट कर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेक लें.
गर्मागर्म दही चावल कटलेट को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या इमली की चटनी के साथ परोसें. आप अगर चाहें तो इसे थोड़ा और टेस्टी बनाने के लिए ऊपर से थोड़ा चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं|
Next Story