लाइफ स्टाइल

Curry Patta Chawal Recipe: बचे हुए चावल से बनाएं खुशबूदार साउथ इंडियन डिश

Sarita
10 Feb 2026 6:56 AM IST
Curry Patta Chawal Recipe: यह डिश इसलिए भी काफी ज्यादा स्पेशल है क्योंकि यह आपके डाइजेशन को सुधारने, बालों को हेल्दी बनाने और साथ ही इम्युनिटी को बूस्ट करने में भी काफी ज्यादा मदद कर सकती है. अगर आप एक ऐसी रेसिपी ढूंढ रहे हैं जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाए, टेस्टी और हेल्दी भी हो तो करी पत्ता चावल सबसे बेहतरीन चॉइस है. आप अगर चाहें तो इसे लंच बॉक्स में तैयार करके ऑफिस भी ले जा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं करी पत्ता चावल बनाने की आसान रेसिपी|
करी पत्ता चावल बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
पके हुए चावल – 2 कप ठंडे या फिर बचे हुए
ताजे करी पत्ते – 1 कप
मूंगफली – 2 टेबलस्पून
उड़द दाल – 1 टीस्पून
चना दाल – 1 टीस्पून
राई – 1 टीस्पून
सूखी लाल मिर्च – 2 बीच से टूटी हुई
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 टीस्पून अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
हल्दी पाउडर – आधा टीस्पून
हींग – एक चुटकी
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 टेबलस्पून
नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
करी पत्ता चावल बनाने की रेसिपी:
करी पत्ता चावल बनाने के लिए सबसे पहले करी पत्तों को अच्छे से धोकर पानी सुखा लें. इसके बाद एक कड़ाही में 1 टीस्पून तेल गर्म करें और उसमें करी पत्ते डालकर हल्की आंच पर क्रिस्पी होने तक भून लें. जब ये ठंडा हो जाए तो इन्हें मिक्सी में डालकर मोटा पाउडर बना लें और अलग रख दें.
इसके बाद उसी कड़ाही में बाकी का तेल डालें और तेल गर्म होने पर राई डालकर चटकने दें. इसके बाद मूंगफली, उड़द दाल और चना दाल डालकर गोल्डन होने तक भूनें और इसके बाद सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हींग डालकर कुछ सेकंड फ्राई करें. अब इसमें हल्दी पाउडर और तैयार किया हुआ करी पत्ता पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
इसके बाद इसमें पकाये हुए चावल डालें और हल्के हाथों से चलाएं ताकि चावल टूटें नहीं. अब स्वादानुसार नमक डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. गैस बंद करने से पहले नींबू का रस डालें और इसे हल्का सा मिला भी लें.
करी पत्ता चावल को आप नारियल की चटनी, दही या पापड़ के साथ परोस सकते हैं|
Next Story