लाइफ स्टाइल

बालों के लिए फायदेमंद है करी पत्ते का इस्तेमाल

Apurva Srivastav
24 Jan 2023 1:46 PM GMT
बालों के लिए फायदेमंद है करी पत्ते का इस्तेमाल
x

गलत खानपान, खराब दिनचर्या और अत्यधिक तनाव लेने के चलते बालों की समस्या होती है। इनमें तनाव प्रमुख कारण है। तनाव से मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही बालों की भी समस्याएं होती हैं। जानकारों की मानें तो अत्यधिक तनाव लेने से बाल असमय ही पकने और गिरने लगते हैं। तनाव एक मानसिक विकार है। इसका इलाज उपलब्ध नहीं है। मनोवैज्ञानिक तरीके को अपनाकर व्यक्ति तनाव की समस्या से निजात पा सकता है। लंबे समय तक बालों की समस्या होने से गंजेपन का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन करें, संतुलित आहार लें और रोजाना एक्सरसाइज करें। साथ ही तनाव से दूरी बनाएं। वहीं, तेजी से बाल को बढ़ाने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। करी पत्ते में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक सिद्ध होते हैं। करी पत्ते से बालों को पोषण प्राप्त होता है। साथ ही बाल लंबे काले और घने होते हैं। अगर आप भी बालों की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

करी पत्ते के फायदे
करी पत्ते में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही करी पत्ते फ्री रेडिकल को रोकने में सहायक होते हैं। फ्री रेडिकल से बालों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके इस्तेमाल से हेयर लॉस की समस्या दूर हो जाती है। इसमें विटामिन बी पाया जाता है। विटामिन बी बालों की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।
कैसे करें इस्तेमाल
अगर आप बालों की समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो एक मुठ्ठी करी और मेथी के पत्ते और एक आंवला को अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। पेस्ट लगाने के बाद 20 मिनट तक बालों को यूं ही छोड़ दे। फिर सामान्य पानी से बालों को धो लें।
प्याज और करी पत्ते
10 में से 7 महिलाएं बालों की समस्या से परेशान हैं। इसके लिए प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज में प्रचुर मात्रा में सल्फर पाया जाता है। इससे बालों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा, करी पत्ते के इस्तेमाल से भी बालों को मजबूती मिलती है। प्याज और कढ़ी के पत्ते को अच्छी तरह से ग्राइंडर में मिक्स कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। इसके बाद 30 मिनट तक बालों को ऐसे ही छोड़ दें। फिर सामान्य पानी से बालों को धो लें। इस उपाय को करने से भी बालों की समस्या में आराम मिलता है।
दही और करी पत्ते
आप बालों की समस्या को दूर करने के लिए दही और करी पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दही और करी के पत्ते को अच्छी तरह से ग्राइंडर में मिक्स कर पेस्ट तैयार कर लें। अब पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। इसके बाद 30 मिनट तक बालों को सूखने दें। फिर शैंपू से बालों को धो लें। इन उपायों को करने से बालों की समस्या में आराम मिलता है।
Next Story