लाइफ स्टाइल

Curd Rice in Clay Pot: मिट्टी के बर्तन में लगाएं दही का तड़का और बनाएं इंडियन स्टाइल दही चावल

Sarita
6 Oct 2025 10:16 AM IST
Curd Rice in Clay Pot: मिट्टी के बर्तन में लगाएं दही का तड़का और बनाएं इंडियन स्टाइल दही चावल
x
Curd Rice in Clay Pot: दही में तड़का अलग-अलग तरीके से लगाया जाता है और अगर इसे मिट्टी के बर्तन (Clay Pot) में बनाया जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. मिट्टी के बर्तन में पकाने से इसमें नेचुरल सुगंध आती है और खाने में यह ज्यादा हेल्दी माना जाता है. आइए जानते हैं इंडियन स्टाइल दही चावल की आसान रेसिपी|
दही-चावल बनाने की पारंपरिक रेसिपी:
दही चावल बनाने के लिए सामग्री:
1 कप पके हुए चावल
1 कप ताजा दही
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1 टेबलस्पून तेल
½ टीस्पून राई
8–10 करी पत्ते
2 सूखी लाल मिर्च
1 टीस्पून उरद दाल
1 टीस्पून चना दाल
नमक स्वादानुसार
बारीक कटा हरा धनिया
दही चावल बनाने की पारंपरिक विधि:
सबसे पहले पके हुए चावल को ठंडा कर लें आप चावल को मिट्टी के बर्तन में पका सकती या फिर जल्दी में कुकर का भी इस्तेमाल कर सकती है. अब मिट्टी के बर्तन में तेल गर्म करें. इसमें राई, करी पत्ते, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, उरद दाल और चना दाल डालकर भून लें. इसमें नमक मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. जब तड़का अच्छी तरह तैयार हो जाए तो इसे दही-चावल की प्लेट पर डालें. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिक्स करें. मिट्टी के बर्तन में बने दही चावल को आप पापड़, अचार या फ्राई किए हुए सूखे मिर्च के साथ सर्व कर सकते हैं|
खास टिप:
दही चावल हमेशा ताजा दही से बनाएं:
मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है और यह हेल्दी भी रहता है.
मिट्टी के बर्तन में दही चावल बनाने के क्या फायदे हैं?
मिट्टी का बर्तन खाने में प्राकृतिक खुशबू और स्वाद बढ़ाता है.
यह डिश को ठंडा और ताजगी भरा बनाता है, खासकर गर्मियों में.
मिट्टी के बर्तन में खाना हेल्दी रहता है क्योंकि यह भोजन में केमिकल या प्लास्टिक का असर नहीं डालता.
इससे दही चावल का तापमान समान रूप से रहता है, जिससे यह लंबे समय तक ताजा रहता है|
Next Story