लाइफ स्टाइल

Curd Health Benefits: दही खाने के है ये 5 बेमिसाल फायदे, जो स्वास्थ के लिए है फायदेमंद

Tulsi Rao
8 Sep 2021 8:49 AM GMT
Curd Health Benefits: दही खाने के है ये 5 बेमिसाल फायदे, जो स्वास्थ के लिए है फायदेमंद
x
दही के अद्भुत स्वस्थ लाभ की वजह से पूरी दुनिया के लोग इसे बहुत चाव से खाते हैं। इसमें पाचन को अच्छा करने वाले गुड बॅक्टीरिया पाए जाते हैं साथ ही उच्च क्वालिटी का प्रोटीन भी होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Curd Health Benefits: दही, भारतीय थाली का एक अहम हिस्सा है। थाली में दही होने का मतलब है कि आपकी थाली स्वादिष्ट होने के साथ ही पोष्ण से भरपूर भी है। दही को सुपर फूड भी माना जाता है, इसलिए दोपहर का खाना यानी लंच के समय एक कटोरी दही खाने की सलाह दी जाती है। इसके अद्भुत स्वस्थ लाभ की वजह से पूरी दुनिया के लोग इसे बहुत चाव से खाते हैं। इसमें पाचन को अच्छा करने वाले गुड बॅक्टीरिया पाए जाते हैं, साथ ही उच्च क्वालिटी का प्रोटीन भी होता है। दही को अगर रोज़ाना खाया जाए, तो अपच, कब्ज़, गैस आदि जैसी पेट की परेशानियों से निजात मिलती है।

अगर आपको भी दही बहुत पसंद है, और इसके बिना खाना अधूरा लगता है, तो दही खाने से होने वाले फायदों के बारे में भी जान लें।
1. वज़न घटाने में कारगर
दही में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। कैल्शियम शरीर को फूलने नहीं देता और वज़न को न बढ़ने देने में सहायक होता है।
2. इम्यूनिटी के लिए
अगर आप रोज़ाना एक चम्मच दही भी खाएंगे, तो भी आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन के साथ इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाता है।
3. तनाव कम करने में
दही खाने का सीधा संबंध दिमाग़ से है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि रोज़ाना दही खाने वालों को तनाव की शिकायत बहुत कम होती है। इसी वजह से एक्सपर्ट्स यही सलाह देते है कि खाने में रोज़ दही भी लें।
4. दांतों के लिए फायदेमंद
दही दांतों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्ड‍ियों को मज़बूती देता है। ऑस्ट‍ियोपोरोसिस और गठिया के मरीज़ों को दही खाने से राहत मिल सकती है।
5. एनर्जी बूस्टर
अगर आप अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं, तो दही को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। ये शरीर को हाइड्रेटेड कने के साथ एनर्जी भी देता है।


Next Story