लाइफ स्टाइल

वजन घटाने में मदद करता है जीरा पानी

Bhumika Sahu
11 July 2022 9:43 AM GMT
वजन घटाने में मदद करता है जीरा पानी
x
जीरा पानी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारतीय मसाले खाने का स्वाद तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। यही वजह है कि कई तरह की परेशानियों को दूर करने में ये मददगार होते हैं। मोटापा कम करने के लिए जीरा पानी पिया जा सकता है। जीरा पानी शरीर में सूजन को कम करता है, जो वजन बढ़ने का कारण हो सकता है। तो आइये बताते हैं कि किसी तरह पीना है जीरे का पानी ?

गर्म या ठंडा पानी?
इसे बनाने के एक कप पानी में 1 चम्मच जीरा रात भर भिगो दें। इसे सुबह 5 मिनट तक उबालें, छान लें और फिर पीएं। अगर आप जल्दी में हैं तो आप इसे बिना उबाले भी पी सकते हैं।
क्या है जीरा पानी पीने का सही समय?
अगर आप वेट लॉस के लिए जीरा पानी पी रहे हैं तो सुबह खाली पेट इस पी सकते हैं। अगर आप सुबह वॉक पर जाते हैं तो वापस आने के बाद इसे पिया जा सकता है। इसे लंच से पहले और डिनर के बाद भी पिया जा सकता है।
इन तरीकों से पीएं जीरा पानी?
नींबू के साथ पीएं जीरा पानी
रात भर एक कप पानी में एक चम्मच जीरा भिगो दें। सुबह इसे छानें और फिर पानी में नीबू का रस डाल दें। अच्छी तरह से मिलाएं और पी लें।
दालचीनी के साथ पीएं जीरा पानी
एक कप पानी में एक चम्मच जीरा भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर उसमें थोड़ी सी पिसी हुई दालचीनी डाल कर 5 मिनट के लिए पानी को उबाल लें। पानी को ठंडा होने दें, छान लें और फिर पीएं।


Next Story