- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Crispy Tomato Pakora...
लाइफ स्टाइल
Crispy Tomato Pakora Recipe: इस रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट टमाटर के पकौड़े
Sarita
25 May 2025 11:05 AM IST

x
Crispy Tomato Pakora Recipe: पकौड़े की भी कई वैरायटी होती हैं जो हर मौसम में स्वाद के साथ खाए जाते हैं। इसमें आलू के पकौड़े, प्याज के पकौड़े, पनीर के पकौड़े और ब्रेड पकौड़ा समेत कई तरह के पकौड़ों की लिस्ट बताई जा सकती है। लेकिन क्या आपने कभी टमाटर के पकौड़े खाएं हैं|
टमाटर के पकौड़े बनाना आसान है, साथ ही झटपट तैयार हो जाते हैं और इसका स्वाद भी बेहद खास होता है। आइए जानते हैं घर पर टमाटर के क्रिस्पी लजीज पकौड़े कैसे बनाए जा सकते हैं।
टमाटर के पकौड़े बनाने की सामग्री :
दो मीडियम आकार के टमाटर
एक कप बेसन
दो बड़े चम्मच चावल का आटा
बारीक कटी हरी मिर्च
आधा चम्मच अजवाइन
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
चुटकीभर हल्दी
एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
नमक
पानी
तलने के लिए तेल
टमाटर के पकौड़े बनाने की विधि:
स्टेप 1- टमाटर के पकौड़े बनाने के लिए टमाटर को गोल स्लाइस में काट लें। ध्यान रखें कि टमाटर के स्लाइस बहुत पतले न हों।
स्टेप 2- अब एक कटोरे में बेसन, क्रिस्पी करने के लिए चावल का आटा, सभी मसाले, हरी मिर्च, अजवाइन आदि सभी कुछ डालकर अच्छे से मिला लें।
स्टेप 3- इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
स्टेप 4- अब एक बड़ी कढ़ाई में तेल गर्म करें।
स्टेप 5- टमाटर के स्लाइस को बैटर में डुबोकर गर्म तेल में डालें।
स्टेप 6- मीडियम आंच पर टमाटर के पकौड़े को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
स्टेप 7- जब पकौड़ें अच्छे से तल जाएं तो उन्हें नैपकिन पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल हट जाए।
टमाटर के क्रिस्पी पकौड़े तैयार है। इसे हरी चटनी, मीठी चटनी या साॅस के साथ परोसें।
TagsCrispyTomatoPakoraस्वादिष्टटमाटरपकौड़ेCrispyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





