- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Crispy Kachori : इस...
लाइफ स्टाइल
Crispy Kachori : इस स्वादिष्ट डिश के लिए आपको ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा
Sarita
25 March 2025 11:56 AM IST

x
Crispy Kachori : स्ट्रीट फू़ड के तौर पर कचौड़ियां बहुत पसंद की जाती हैं। इतना ही नहीं इनकी ढेरों वैराइटी मिलती हैं। मूंग दाल से बनी खस्ता कचौड़ी के तो क्या कहने। इनका लाजवाब स्वाद छोटे हो या बड़े सबकी जबान पर चढ़ जाता है। लगता है कि ये खाएं ही जाएं। इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं किया जा सकेगा और जल्द ही फिर से जुगाड़ करना पड़ेगा। आज हम आपको इसे बनाने की रेसिपी बताएंगे। इसे फॉलो करने पर आपको यह डिश तैयार करने में बहुत आसानी रहेगी|
सामग्री (Ingredients)
मैदा – 1 कप
मूंग दाल – 1 कप
बेसन – 2 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टेबल स्पून
सौंफ – 1 टेबल स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
साबुत धनिया – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
अमचूर – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
तेल
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले मूंग दाल को पानी में भिगोकर कम से कम 3 घंटे के लिए रख दें। तय समय के बाद दाल का पानी निकालकर मिक्सर में दरदरा पीस लें।
- ध्यान रखें कि दाल को दरदरा ही पीसना है। दाल पीसने के बाद एक बर्तन में अलग रख दें।
- इसके बाद एक अन्य बर्तन में मैदा लेकर उसमें एक टेबल स्पून तेल और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटे को सख्त गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद इसे कपड़े से ढक्कन रख दें।
- अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा, सौंफ, धनिया पाउडर, कुटा हुआ साबुत धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और बेसन डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- जब मिश्रण में बेसन डालें तो गैस की फ्लेम धीमी कर दें। अब इस मिश्रण में दरदरी पिसी दाल डालकर करछी की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर चलाते हुए पकाएं।
- इसके बाद मसाले में अमचूर और नमक डालकर मिलाएं। जब दाल अलग-अलग होने लगे तो समझ जाएं कि मसाला पक गया है।
- इसके बाद स्टफिंग की गोल-गोल समान अनुपात की बॉल्स तैयार कर लें। अब आटा लें और उसमें थोड़ा सा तेल लगाकर एक बार फिर अच्छी तरह से गूंथ लें।
- अब आटे को बराबर हिस्सों में काटकर उसकी लोइयां तैयार करें। लोई को पहले हथेलियों से दबाकर चपटा करें फिर उसे एक कटोरी जैसा आकार दें।
- इसमें मसाले की तैयार एक बॉल रखें और पोटली की तरह बनाते हुए बंद करें और एक्स्ट्रा आटा निकाल लें।
- इसके बाद इसे पहले गोल करें फिर हथेली पर रखकर चपटा करें और किनारों को दबाकर पतला करें।
- अब इसे छोटी पूरी के आकार में बेल लें। ध्यान रखें कि इसे बेलते हुए थोड़ा मोटा ही रखना है। इसी तरह सभी लोइयों से कचौड़ी बना लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गरम करें। जब तेल खौलने लगे तो उसमें कचौड़ियां डाल दें और आंच मीडियम कर दें।
- अब कचौड़ियों को पलट-पलटकर तब तक डीप फ्राई करें जब तक कि वे दोनों ओर से सुनहरी न हो जाएं।
- इसी तरह सारी कचौ़ड़ियां तल लें। तैयार है खस्ता कचौड़ियां। इन्हें लाल या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
TagsCrispy Kachoriस्वादिष्टडिश Crispy Kachorideliciousdishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





