लाइफ स्टाइल

Crispy Corn Recipe: क्रिस्पी कॉर्न बनाने का ये है सबसे बढ़िया तरीका

Sarita
26 Jun 2025 8:23 AM IST
Crispy Corn Recipe:  क्रिस्पी कॉर्न बनाने का ये है सबसे बढ़िया तरीका
x
Crispy Corn Recipe: क्रिस्पी कॉर्न एक ऐसा स्नैक है... यह डिश बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी को पसंद आती है। ज्यादातर लोग इसे रेस्टोरेंट में खाना पसंद करते हैं। लेकिन, अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो यहां इसकी आसान रेसिपी बताई गई है। अगर आप इस रेसिपी से क्रिस्पी कॉर्न बनाएंगे, तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
स्वादिष्ट क्रिस्पी कॉर्न बनाने का सामान:
कॉर्न – 2 कप
मैदा – 3 टेबलस्पून (कॉर्न फ्लोर भी चलेगा )
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
शिमला मिर्च
हरा प्याज
प्याज
नींबू का रस
हल्का गरम मसाला – 1/4 टीस्पून
चाट मसाला
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
तेल – तलने के लिए
क्रिस्पी कॉर्न बनाने की विधि:
अगर आप क्रिस्पी कॉर्न बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले कॉर्न को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद एक भगोने में पानी लें और उसमें नमक डालें। पानी उबलने के बाद इसमें कॉर्न डालें। जब ये हल्का उबल जाए तो इसे निकाल लें। कॉर्न को अब ठंडा होने दें।
इसके बाद एक कटोरे में मैदा निकालें। मैदा नहीं है तो कॉर्न फ्लोर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये लेने के बाद मैदा में लाल मिर्च पाउडर, हल्का गरम मसाला, नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएं।
जब ये घोल तैयार हो जाए तो इसमें उबले हुए कॉर्न डालें, ताकि कॉर्न पर एक कोट बन जाए। अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल के गरम होने के बाद कॉर्न को घोल में डुबोकर गरम तेल में डालें। अब इसे मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।
जब ये सुनहरा हो जाए तो इसे कड़ाही से निकालकर टिश्यू पेपर पर रख लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। जब तक ये ड्राई हो रहा है, तब तक तक प्याज, शिमला मिर्च को एकदम महीन-महीने काट लें।
इसके बाद एक कटोरे में तले हुए कॉर्न लेकर उसमें बारीक कटी शिमला मिर्च और प्याज डालें। इसके बाद थोड़ा चाट मसाला, हल्का नमक डालें और फिर आखिर में नींबू का रस डाल दें। परोसने से पहले बारीक कटा हरा प्याज डालें और फिर हरे धनिये की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमा गरम क्रिस्पी कॉर्न सर्व करें।
Next Story