- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Crispy Aloo Fry...
लाइफ स्टाइल
Crispy Aloo Fry Recipe: नवरात्रि व्रत में घर पर इन तरीकों से बनाएं टेस्टी आलू फ्राई
Sarita
27 Sept 2025 6:57 AM IST

x
Crispy Aloo Fry Recipe: इसे घर पर बनाकर खाने से आप व्रत के दौरान भी फिट और हेल्दी रहेंगे। यह हल्का-फुल्का नाश्ता स्वादिष्ट माना जाता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। अगर व्रत के दौरान आपकी ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है, तो इसे खाने से आप पूरे दिन एक्टिव रह सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आप घर पर आसानी से स्वादिष्ट आलू फ्राई कैसे बना सकते हैं। रेसिपी नोट कर लें।
आलू फ्राई बनाने की सामग्री:
टेस्टी आलू फ्राई घर पर बनाने के लिए बड़े आलू, तेल, जीरा, मूंगफली, धनिया पत्ती, नींबू का रस, सेंधा नमक इन चीजों की जरूरत होती है|
विधि:
टेस्टी आलू फ्राई को घर पर बनाने के लिए आपको सबसे पहले आलू को अच्छे से छील लेना है और फिर इसको टुकड़ों में काटकर उबाल देना है. अब आपको एक पैन लेना है और फिर उसमें तेल को गरम कर लेना है और उसमें फिर जीरा डालकर भून लेना है और खुशबू आने के बाद अब पैन में भुनी मूंगफली और हरी मिर्च को डालकर इसको अच्छे से पकाना है. अब इसमें आपको उबाले आलू, नमक, नींबू का रस और कटी धनिया पत्ती को डालकर अच्छे से मिला देना है. मीडियम से हाई आंच पर कुछ मिनट के लिए करके आपको इसको ऐसी छोड़ देना है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम होने तक आपको इसको अच्छे से पकाना है. अब आपके टेस्टी क्रिस्पी आलू फ्राई बनकर तैयार है इसको आप ढककर आलू को गरमागरम बाद में सभी को खिलाएं. इसको बच्चों से लेकर बड़ों तक को खाना खूब पसंद होगा|
Next Story





