लाइफ स्टाइल

शादी के बाद अपने पहले करवा चौथ पर घर पर क्रिएट करें मेकअप लुक, दुल्हन जैसी दिखेंगी खूबसूरत

Gulabi Jagat
9 Sep 2023 6:52 AM GMT
शादी के बाद अपने पहले करवा चौथ पर घर पर क्रिएट करें मेकअप लुक, दुल्हन जैसी दिखेंगी खूबसूरत
x
जैसी दिखेंगी खूबसूरत
शादी के बाद जब भी पहला त्योहार पड़ता है तो महिलाएं कोशिश करती हैं वो दुल्हन की तरह तैयार हो। ऐसे में करवाचौथ तो बेहद खास है इस दिन का इंतजार हर सुहागिन महिला करती है। कई सारी महिलाएं तो पहले से ही सारी तैयारियां करके रखती हैं ताकि वो उस दिन सबसे अलग नजर आए। ऐसे में अगर शादी के बाद ये आपका पहला करवा चौथ है तो इस दिन खास दिखना तो बनता है। ऐसे में आप घर बैठे ही इन मेकअप लुक्स को ट्राई कर सकती हैं।
ग्लॉसी मेकअप लुक
अगर आप सिंपल और क्लासी लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप ग्लॉसी मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन का ग्लो अलग ही नजर आएगा। साथ ही आप सबसे अलग लगेंगी। इसे क्रिएट करने के लिए पहले आपको अपने बेस को शाइनी रखना है। इसके लिए आप हाइलाइट का इस्तेमाल कर सकती हैं। फिर आंखों का मेकअप स्मोकी क्रिएट करना है और लिप्स को सिंपल रखना है। इके बाद इसे मेकअप स्प्रे से सेट करना है। इस तरीके से आपका लुक क्रिएठ हो जाएगा।
रेड बोल्ड मेकअप लुक
शादीशुदा महिलाएं अक्सर रेड कलर मेकअप लुक को काफी पसंद करती हैं। अगर आपको भी ऐसे मेकअप लुक क्रिएट करना पसंद है तो इस करवा चौथ आप भी इन्हें ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेस को सिंपल रखना होगा। वहीं आंखे और लिप्स को थोड़ा बोल्ड लुक देना होगा। इससे आपका लुक भी परफेक्ट लगेगा और रेड कलर ज्यादा ओवर भी नहीं लगेगा। इस तरीके के लुक के साथ आप कोई भी हैवी साड़ी या सूट पहन सकती हैं।
इस लुक के साथ आप ग्लॉसी की जगह मैट लिपस्टिक यूज करें।
पीची मेकअप लुक
कई सारी लड़कियां ऐसी होती हैं जिन्हें सिंपल लुक ज्यादा पसंद होता है। शादी के बाद भी वो ऐसे ही रहना पसंद करती हैं। ऐसे में आप करवा चौथ पर पीची लुक क्रिएट (डस्की स्किन मेकअप लुक) कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपने बेस को सिंपल रखना है हर चीज का इस्तेमाल पीच कलर में करना है। आप चाहे तो आंखों को सिंपल रखकर लिप्स को हाइलाइट कर सकती हैं। इससे भी लुक काफी सुंदर लगता है। इस तरीके से आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं और इस करवा चौथ सुंदर दिख सकती हैं।
Next Story