- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Creamy Pumpkin Soup:...
लाइफ स्टाइल
Creamy Pumpkin Soup: क्रीमी पंपकिन सूप, सर्दी-जुकाम से राहत के लिए नोट करें रेसिपी
Sarita
9 Jan 2026 9:08 AM IST

x
Creamy Pumpkin Soup: ठंडी के मौसम में गरमा गर्म सूप पीने से मूड फ्रेश हो जाता है. ऐसे में हम आपको आज क्रीमी पंपकिन (कद्दू) का सूप बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसे पीने से आप सेहत के साथ-साथ सर्दी-जुकाम में भी राहत पा सकते हैं. चलिए आपको क्रीमी पंपकिन का सूप बनाने की रेसिपी बताते हैं|
क्रीमी पंपकिन सूप बनाने की सामग्री:
कद्दू – 200 ग्राम
खरबूजे के बीज – एक चौथाई कप
लो फैट क्रीम – आधा कप
बटर – तीन बड़े चम्मच
काली मिर्च – स्वादानुसार
प्याज – एक
अदरक का पेस्ट – एक चम्मच
लहसुन का पेस्ट – एक चम्मच
मिर्च – एक चम्मच
नमक – स्वादानुसार
क्रीमी पंपकिन सूप बनाने की विधि:
क्रीमी पंपकिन सूप बनाने के लिए पहले सब्जियों को धो लें.
फिर कद्दू को छील कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब आप एक कुकर में बटर डाल दें और जब बटर पिघल जाए तो उसमें प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर भून लें.
प्याज जब हल्के ब्राउन हो जाए तो उसमें कद्दू के टुकड़े और थोड़ा पानी डालकर 2-3 सीटी लगा दें.
अब आप गैस बंद करके कुकर का ढक्कन खुलने तक का इंतजार करें.
इसके बाद आप ब्लैंडर में सूप के साथ इसके बीज को भी पीस कर रख लें.
फिर आप एक पैन में बटर, सूप और फिर क्रीम डालें.
इसमें उबाल आने के बाद आप इसे बंद कर दें और धनिये से गार्निश करके सर्व कर दें|
TagsCreamyPumpkinSoupक्रीमीपंपकिन सूपSoup जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





