- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Creamy Cauliflower...

x
Creamy Cauliflower Soup : सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम सूप पीने हर किसी को पसंद होता है. आपने अब तक टमाटर, ब्रोकली, गाजर, मटर, पत्ता गोभी का सूप तो ट्राई कर लिया होगा, इसलिए आज हम आपके लिए फूल गोभी का क्रीमी सूप बनाने की रेसिपी लाए है. फूलगोभी से बनने वाला ये सूप स्मूद व क्रीमी टेक्सचर का होता है जो हर किसी को जरूर पसंद आएगा. आप इसे डिनर से पहले स्टार्टर में या हल्के खाने के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं. घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने के लिए इस सूप को जरूर ट्राई करें|
फूल गोभी का क्रीमी सूप बनाने के लिए सामग्री:
फूलगोभी – 1 (टुकड़ों में कटी हुई)
दूध या फ्रेश क्रीम – आधा कप
मक्खन – 1 बड़ा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
हरा धनिया या क्रीम – सजाने के लिए
प्याज – 1 बड़ा (कटा हुआ)
लहसुन – 3–4 कलियां
वेजिटेबल स्टॉक या पानी – 2 कप
फूल गोभी का क्रीमी सूप बनाने की विधि:
सबसे पहले आप एक बर्तन में 1 बड़ा चम्मच मक्खन गर्म करें. इसमें कटा हुआ प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
अब इसमें फूल गोभी डालकर 2–3 मिनट तक अच्छी तरह चलाएं. इसके बाद आप वेजिटेबल स्टॉक या पानी डालें और ढककर 10–15 मिनट तक पकाएं, जब तक फूलगोभी नरम न हो जाए.
इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर मिक्सर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें. अब इसे दोबारा इसे एक बर्तन में डालें. इसके बाद आप इसमें दूध या क्रीम मिलाएं. अब नमक और काली मिर्च डालकर 2–3 मिनट उबाल लें.
अब तैयार हुए फूल गोभी के क्रीमी गरमा-गरम सूप को बाउल में निकालें और ऊपर से क्रीम या हरा धनिया डालकर सर्व करें.
ठंड के दिनों में ये टेस्टी सूप आपके लिए बहुत बेस्ट है. इसे पीने के बाद आप इसे दोबारा जरूर बनाना चाहेंगे|
TagsCreamyCauliflowerSoupक्रीमीफूलगोभीसूपCreamy Cauliflower Soup जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





