लाइफ स्टाइल

नमकीन चीजों को खाने की होती है क्रेविंग? जानें इसके पीछे के कारण

SANTOSI TANDI
9 July 2023 8:02 AM GMT
नमकीन चीजों को खाने की होती है क्रेविंग? जानें इसके पीछे के कारण
x
नमकीन चीजों को खाने की होती है क्रेविंग
कुछ लोगों को मीठा पसंद होता है, तो वहीं कुछ को नमकीन खाना ज्यादा अच्छा लगता है। कई बार भरपेट खाने के बाद भी कुछ चीजों को खाने की क्रेविंग होती है। असल में अलग-अलग चीजों की क्रेविंग के पीछे अलग कारण होते हैं। क्रेविंग्स कुछ न्यूट्रिशन्स की कमी के चलते भी हो सकती हैं। जिन लोगों को चॉकलेट खाने की अधिक क्रेविंग होती है, उनके शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो सकती है। इसी तरह नमकीन खाने की क्रेविंग के पीछे भी 3 मुख्य कारण हो सकते हैं। इस बारे में डाइटीशियन रिध्दिमा बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है। रिध्दिमा बत्रा सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट स्पेशलिस्ट और न्यूट्रिशन डिफाइंड की फाउंडर हैं।
इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी
हमारे शरीर में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स का होना बहुत जरूरी है। इनमें से किसी की भी कमी होने पर मुश्किल खड़ी हो सकती है। जब हम खाना खाते हैं, पानी पीते हैं, तो इनसे मिलाकर हमारा शरीर इलेक्ट्रोलाइट्स बनाता है। ये इलेक्ट्रोलाइट्स पूरे शरीर में फैल कर शरीर को सही तरह से फंक्शन करने में मदद करते हैं। पसीना ज्यादा आने पर या फिर और कई कारणों से ये इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इनकी कमी होने पर भी नमकीन चीजें खाने की इच्छा होती है। आपको डाइट में केला, आलू, टमाटर और ऑलिव्स को शामिल करना चाहिए। (शरीर को डिटॉक्स करने का प्लान)
स्ट्रेस की वजह से
जब हम तनाव में होते हैं, तो भी हमें अनहेल्दी क्रेविंग्स होती हैं। कुछ लोगों को इस दौरान मीठा खाने की इच्छा होती है। वहीं, कुछ लोगों को नमकीन चीजें खाने का मन करता है। कई लोग स्ट्रेस में खाना-पीना छोड़ देते हैं और कुछ लोगों को इमोशनल ईटिंग के चलते अलग-अलग क्रेविंग्स होती हैं। ऐसे में आपको सबसे पहले समझना होगा कि आप जब कुछ नमकीन खाना चाह रहे हैं, उस वक्त आपका मूड कैसा है?
मील्स के बीच बड़ा अंतर
जब आप खान-पान का सही से ध्यान नहीं रखते हैं, मील्स के बीच लंबा अंतर होता है, तो भी आपको अलग-अलग चीजों को खाने की क्रेविंग्स हो सकती हैं। कई लोगों की टेस्ट बड्स नमकीन खाना खाकर संतुष्ट होती हैं। ऐसे में उन्हें नमकीन खाने की इच्छा हो सकती है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story