लाइफ स्टाइल

उंगलियां चटकाने से हो सकता गंभीर नुकसान

Tara Tandi
23 April 2023 11:34 AM GMT
उंगलियां चटकाने से हो सकता गंभीर नुकसान
x

आपने देखा होगा कि कई लोगों को उंगलियां चटकाने की आदत होती है। वह बैठे-बैठे अपनी उंगलियां और गर्दन की हड्डी चटकाते रहते हैं। कुछ लोगों को तो इसकी इस कदर आदत लग जाती है कि वह दिन में ऐसा कई दफा करते हैं। वहीं कुछ ज्यादा काम करने या फिर ठंड के मौसम में आराम पाने के इरादे से इस तरह की हरकतें करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह बार-बार उंगलियों को चटकाना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

आपने अपने बड़े बूढ़ों को कई बार कहते सुना होगा कि उंगलियां मत चटकाओ। वह इसके पीछे आपको कोई धार्मिक कारण देते थे। धार्मिक मान्यताओं की माने तो उंगलियां चटकाने से नेगेटिव एनर्जी उत्पन्न होती है। इसलिए ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं इससे घर की बरकत भी चली जाती है। महालक्ष्मी आपके आसपास नहीं रहती है। लेकिन उंगलियां चटकाने की सिर्फ धार्मिक वजह ही नहीं है बल्कि इसका वैज्ञानिक कारण भी है। तो चलिए देखते हैं कि कैसे उंगलियां चटकाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।
उंगलियां चटकाने के नुकसान
1. यदि आप बार-बार उंगलियां चटकाते हैं तो आपके हाथों के सॉफ्ट टिश्यूज डैमेज हो सकते हैं। इससे आपके हाथों में सूजन आ सकती है। इसलिए इस गंदी आदत को छोड़ देने में ही आपकी भलाई है। इससे लॉन्ग टर्म में आपकी उंगलियों पर बुरा असर पड़ सकता है।
2. उंगलियों को अधिक चटकाने से अर्थराइटिस की समस्या हो सकती है। जब हम उंगलियों को ज्यादा चोट खाते हैं तो धीरे-धीरे हड्डियों के बीच की पकड़ कमजोर होने लगती है। यह चीज अर्थराइटिस नाम की बीमारी को जन्म देती है।
3. बार-बार उंगलियों को चटकाने से हड्डियों पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। इससे आपकी उंगलियों की पकड़ और उसकी कैपेसिटी कमजोर हो जाती है। इससे आगे चलकर आपके हाथ की पकड़ ढीली पड़ सकती है। आप उंगलियों का थोड़ा सा काम करने के बाद ही थकान महसूस कर सकते हैं।
4. उंगलियों और घुटने जैसे शरीर के जोड़ों में सिनोवियल फ्लूइड लिक्विड पाया जाता है। यह लिक्विड हमारे बॉडी मूवमेंट्स को स्मूथली चलने में हेल्प करता है। जब हम बार-बार उंगलियों को चटकाते हैं तो यह पदार्थ धीरे-धीरे खत्म होने लगता है।
5. बार-बार उंगलियां चटकाने से शरीर की हड्डियां कमजोर होती है। इसके ऊपर केलिफोर्निया यूनिवर्सिटी ने एक रिसर्च भी की थी। इस रिसर्च में पाया गया कि जो लोग आदतन बार-बार उंगलियों को चटकाते हैं उनकी हड्डियां उंगलियां ना चटकाने वालों की तुलना में कमजोर होती है।
उंगलियां चटकाने पर आवाज क्यों आती है?
कुछ लोग उंगलियां इसलिए भी चटकाते हैं क्योंकि उन्हें इससे निकलने वाली आवाज बड़ी पसंद आती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उंगलियों को चटकाने पर आवाज आखिर क्यों निकलती है? दरअसल उंगलियों के बीच एक खास लिक्विड भरा होता है जो कि ग्रीसिंग का काम करता है। जब हम उंगलियां चटकाते हैं तो यह आपस में रगड़ाती है जिससे की आवाज निकलती है।


Next Story