- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Cotton Kurti Styling...
लाइफ स्टाइल
Cotton Kurti Styling Tips: गर्मी के मौसम में कॉटन कुर्ती लगती है कमाल, ये हैं इसे स्टाइल करने के तरीके
Sarita
27 April 2025 6:50 AM IST

x
Cotton Kurti Styling Tips: यदि आप कॉटन की सिंपल सी कुर्ती को अलग तरीके से स्टाइल करेंगी तो आपका अंदाज काफी क्लासी लगेगा। यहां हम आपको सूती कुर्ती को सही से स्टाइल करने के टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। इस मौसम में हर उम्र की महिलाओं को कॉटन की कुर्ती पहनना पसंद आता है। पर, क्या आप इसे ऐसे ही कैरी कर लेती हैं।
प्लाजो पहनें
सूती कुर्ती के साथ प्लाजो काफी अच्छा लगता है। खासतौर पर अभी जब गर्मी का मौसम है, तो प्लाजो पहनकर आपका लुक काफी अलग और प्यारा लगेगा। ढीला-ढाला प्लाजो आपको भीषण गर्मी में भी सहज रखेगा।
जींस भी कैरी कर सकती हैं
एक समय था जब फिटेड जींस पहनना लड़कियां पसंद करती थीं, लेकिन आज के समय में महिलाओं को लूज फिटिंग वाली जींस पहनना पसंद आता है। लूज फिटिंग वाली जींस के साथ कुर्ती काफी क्लासी लुक देने का काम करती है।
कानों में पहनें झुमके
अपने कुर्ती लुक को क्लासी बनाने के लिए कानों में झुमके अवश्य पहनें। छोटे-छोटे झुमके आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेंगे। खासतौर पर गर्मी के मौसम में ऑक्सीडाइज झुमके लड़कियों को ज्यादा पसंद आते हैं। यदि आपके पास भी ऑक्सीडाइज झुमके हैं, तो उन्हें ही पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।
बालों में बनाएं बन
यदि आपके बाल लंबे हैं तो कुर्ती के साथ अपने बालों में मेसी बन बनाएं। मेसी बन से लुक काफी क्यूट दिखता है। चाहें तो पोनीटेल भी बना सकती हैं। कोशिश ये करें कि बालों को खुला तो न ही रखें। खुले बाल आपको परेशान कर देंगे।
माथे पर लगाएं बिंदी
बात जब कुर्ती की हो रही है तो माथे पर बिंदी लगाना तो अपने आप ही जरूरी हो जाता है। अपने लुक को खूबसूरत और सादगी भरा बनाने के लिए माथे पर छोटी सी बिंदी लगाएं। यदि बिंदी नहीं है तो आईलाइनर की मदद से छोटी सी बिंदी लगाएं।
सूती कुर्ती के साथ पैरों में कभी भी हील्स न पहनें। इसके साथ हमेशा कोल्हापुरी या अन्य फ्लैट चप्पल को ही पैरों में पहनें। एक तो ये काफी कंफर्टेबल रहती हैं, दूसरा इनका लुक भी अच्छा दिखता है।
TagsCotton KurtiStylingगर्मीकॉटनकुर्तीस्टाइलCotton KurtiSummerCottonKurtiStyleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





