- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Corn Pulao: चावल से...
लाइफ स्टाइल
Corn Pulao: चावल से बनी कोई अलग डिश बनाने की सोच रहे हैं तो ये ट्राई करें
Sarita
27 Feb 2025 10:59 AM IST

x
Corn Pulao: यह डिश लीक से हटकर है और अपने स्वाद से सबका दिल जीतने की क्षमता रखती है। इसके अलावा यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। अब जब भी आप राइस की कोई स्पेशल डिश बनाने की सोचें तो किसी भी संशय के बगैर कॉर्न पुलाव पर भरोसा जताएं। तय है कि यह डिश किसी को भी निराश नहीं करेगी।
सामग्री (Ingredients)
1 कप बासमती राइस
डेढ़ कप पानी
8 बेबी कॉर्न छोटे पीस में कटे हुए
1 बड़ा प्याज लंबा कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच दही
स्वादानुसार नमक
तड़के की सामग्री
एक छोटा तेजपत्ता
2 लौंग
2 छोटी इलायची
1 बड़ा चम्मच घी
1 छोटा चम्मच तेल
1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ
5-6 कलियां लहसुन
5 इंच अदरक
चुटकीभर हल्दी पाउडर
चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा धनिया पाउडर
आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
- सबसे पहले बासमती राइस को 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर इसका पानी छान लें।
- मसाले की सभी चीजों को ग्राइंडर में थोड़े से पानी के साथ पीसकर महीन पेस्ट बना लें।
- अब एक पैन में 1 चम्मच घी गरम करें और इसमें चावल डालकर 2 मिनट तक रोस्ट करें। फिर इसे एक प्लेट में निकाल लें।
- इसके बाद एक प्रेशर कुकर में तेल गरम करें, फिर इसमें तड़के वाली सभी सामग्रियां डालकर 1 मिनट फ्राई करें। अब इसमें कटा प्याज डालकर गुलाबी होने तक पकाएं।
- अब इसमें ग्राइंड किए हुए मसाले वाला पेस्ट डालें। फिर बेबी कॉर्न और मसाले डालकर तब तक भूनें, जब तक कि इसमें से कच्चेपन की महक न निकल जाए।
- अब इसमें दही और नमक मिलाएं। फिर चावल और जरूरत के अनुसार पानी डालकर ढक्कर बंद करके 2 सीटियां लगाएं। आंच मध्यम रखें।
- प्रेशर खत्म होने के बाद इसे खोलें। आपका कॉर्न पुलाव तैयार है।
TagsCorn Pulaoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





