लाइफ स्टाइल

Corn Poha: पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता

Sarita
30 July 2025 10:58 AM IST
Corn Poha: पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता
x
Corn Poha: पोहा भी डाइजेशन के लिहाज से काफी हल्का होता है। यही वजह है कि नाश्ते के तौर पर कॉर्न पोहा हिट है और हर पैमाने पर फिट बैठता है। इसे बनाना बेहद सरल है और स्वाद से भरपूर ये डिश मिनटों में ही बनकर तैयार भी हो जाती है। आप नाश्ते में अगर कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो कॉर्न पोहा बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान रेसिपी।
सामग्री (Ingredients)
कॉर्न उबले – 1/2 कप
पोहा – 2 कप
प्याज – 1
हल्दी – 1/2 टी स्पून
राई – 1 टी स्पून
हरी मिर्च – 2
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
दूध – 2 टेबल स्पून
चीनी – 2 टी स्पून
नींबू रस – 2 टी स्पून
तेल – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
सजावट के लिए
टमाटर बारीक कटा – 1
प्याज बारीक कटा – 1/2
सेव – 1/4 कप
विधि (Recipe)
- सबसे पहले पोहे को साफ करें और उसे धोकर छान लें। इसके बाद पोहे एक तरफ रख दें।
- इसके बाद प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती के बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। फिर एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें राई डालकर चटकने दें। इसके बाद बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालें और उसे तब तक भूनें जब तक कि प्याज नरम और हल्का भूरा न हो जाए।
- जब प्याज नरम हो जाए उसके बाद इसमें उबले हुए स्वीट कॉर्न डालें और चलाते हुए 1-2 मिनट तक भूनें।
- मक्का भूनने के बाद इसमें भिगोये हुए पोहे डालकर अच्छे से मिलाएं और चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद पोहे में हल्दी, चीनी, नींबू, हरी धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डालकर करछी की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें।
- कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें। अब कॉर्न पोहे सर्विंग बाउल में डालकर ऊपर से बारीक कटे टमाटर, प्याज और सेव की गार्निशिंग करें।
Next Story