लाइफ स्टाइल

Corn Poha Appe:बनाएं टेस्टी कॉर्न पोहा अप्पे

Sarita
15 Feb 2026 8:59 AM IST
Corn Poha Appe:बनाएं टेस्टी कॉर्न पोहा अप्पे
x
Corn Poha Appe:अगर आप रोज के नाश्ते में कुछ नया और अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो कॉर्न पोहा अप्पे बेस्ट है. पोहा और स्वीट कॉर्न का हल्का मीठा स्वाद मिलकर इसे बेहद लाजवाब बना देता है. ये रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है और इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है. सुबह के ब्रेकफास्ट, बच्चों के टिफिन या शाम के स्नैक्स के लिए ये रेसिपी सबसे मजेदार है. तो आइए जानते हैं कॉर्न पोहा अप्पे बनाने की विधि|
कॉर्न पोहा अप्पे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
पोहा – 1 कप
उबला हुआ स्वीट कॉर्न – आधा कप
सूजी – आधा कप
दही – आधा कप
प्याज – 1 बारीक कटा
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस
हरा धनिया – 2 चम्मच कटा हुआ
नमक – स्वादानुसार
हल्दी – आधा चम्मच
ईनो या बेकिंग सोडा – आधा चम्मच
तेल – अप्पे सेकने के लिए
कॉर्न पोहा अप्पे कैसे तैयार करें?
कॉर्न पोहा अप्पे बनाने के लिए आप सबसे पहले पोहा को पानी से धोकर 5 मिनट के लिए रखें, फिर इसका पानी निचोड़ लें.
अब एक बर्तन में पोहा, सूजी, दही और कॉर्न डालें. अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, नमक और हरा धनिया मिलाएं. जरूरत हो तो आप थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. इसे 10–15 मिनट ढककर रख दें. तैयार हुए बैटर में ईनो या बेकिंग सोडा डालकर हल्का सा मिक्स करें.
अब अप्पे पैन गरम करें और हर सांचे में थोड़ा सा तेल डालें. इसके बाद आप चम्मच की मदद से इसमें बैटर भरें. अब इसे ढककर धीमी आंच पर 3–4 मिनट पकाएं. थोड़ी देर के बाद फिर पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक सेक लें. तैयार हुए गरमा-गरम कॉर्न पोहा अप्पे को हरी चटनी, टमाटर सॉस या नारियल चटनी के साथ सर्व करें|
Next Story