लाइफ स्टाइल

Corn Pakoras: बारिश के दौरान खाएं ये मसालेदार डिश

Sarita
1 Aug 2025 6:35 AM IST
Corn Pakoras:  बारिश के दौरान खाएं ये मसालेदार डिश
x
Corn Pakoras: चाय की चुस्कियों के साथ इसका लुत्फ उठाकर जरूर देखें। चटनी या सॉस भी इसके जायके को बढ़ा देते हैं। हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के इस डिश को तैयार कर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
4 ताजे नरम भुट्टे
1 कप बेसन
1 बारीक कटा प्याज
1 चम्मच हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट
चुटकीभर हींग
1 चम्मच सौंफ
नमक
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
तलने के लिए तेल
विधि (Recipe)
- भुट्टे के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले आप भुट्टों को कद्दूकस कर लें।
- अब इसमें बारीक कटे प्याज, नमक, अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, हींग, सौंफ और धनिया डालकर मिश्रण को अच्छे से मिला लें।
- पकौड़ों के लिए गाढ़ा घोर तैयार कर लें। कड़ाही में तेल को अच्छे से गरम हो जाने दें।
- इसमें भुट्टे के तैयार मिश्रण के पकौड़े मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
- सुनहरा होने तक इसे फ्राई कर लें।
- फिर इसे किचन पेपर पर निकाल लें ताकि एक्सट्रा तेल पेपर सोंख ले।
- तैयार है आपके स्वादिष्ट भुट्टे के पकौड़े।
Next Story