- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Corn Cheese Tikki: ...

x
Corn Cheese Tikki: बच्चों को भी ये टिक्की जरूर पसंद आएगी. कॉर्न चीज टिक्की को आप चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. इस टिक्की को आप छोटे-मोटे गेट-टुगेदर के लिए बना सकते हैं. आइए जानते हैं कॉर्न चीज टिक्की बनाने की रेसिपी|
सामग्री:
स्वीट कॉर्न- 1 कप
चीज- आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
आलू- 2 (उबले हुए)
ब्रेड क्रम्ब्स- आधा कप
प्याज- 1 बारीक कटी हुई
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
चाट मसाला- आधा चम्मच
तेल- जरूरत के अनुसार
कॉर्न चीज टिक्की को कैसे तैयार करें?
कॉर्न चीज टिक्की बनाने के लिए आप सबसे पहले कॉर्न को उबाल लें और इसे दरदरा पीस लें. इसे आप एक बड़े बर्तन में निकाल लें. इसके बाद आप इसमें उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें.
अब आप इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ चीज डाल दें. अब ब्रेड क्रम्ब्स डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
हाथों पर थोड़ा तेल लगा लें. मिश्रण से छोटा सा हिस्सा लें. इसे गोल करके चिपटा कर लें.
तवे में तेल को गर्म करें और इसमें टिक्की को डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक पका लें. पक जाने के बाद आप टिक्की को प्लेट में निकाल लें. इसी तरह से आप सारी टिक्की को तैयार कर लें|
TagsCorn CheeseTikkiकॉर्न चीजटिक्कीCorn CheeseTikki जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





