- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Corn Cheese Cutlet...
लाइफ स्टाइल
Corn Cheese Cutlet :इवनिंग स्नैक में बनाएं ये टेस्टी कॉर्न चीज कटलेट
Sarita
11 Nov 2025 10:22 AM IST

x
Corn Cheese Cutlet : सर्दियों में शाम ढलते ही कुछ गरमा-गरम और चीजी खाने की क्रेविंग होने लग जाती है. इस क्रेविंग को मिटाने के लिए कॉर्न चीज कटलेट से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. स्वीट कॉर्न, आलू और चीज से बनकर तैयार यह डिश शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट है. यह न सिर्फ जल्दी बनकर तैयार होता है बल्कि खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है. ऐसे में अपनी शाम को खास बनाने के लिए घर पर जरूर बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी कॉर्न चीज कटलेट. तो चलिए जानते हैं घर पर कॉर्न चीज कटलेट बनाने का आसान तरीका|
कॉर्न चीज कटलेट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
स्वीट कॉर्न – एक कप (उबला हुआ)
उबले हुए आलू – दो कप (कददूकस किए हुए)
चीज – आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
कॉर्नफ्लोर(अरारोट) – तीन बड़े चम्मच
धनिया पत्ता – दो बड़े चम्मच
हरी मिर्च – 2-3 बारीक कटी हुई
नमक – स्वादानुसार
चिल्ली फ्लेक्स – एक चम्मच
तेल – पकाने के लिए
कॉर्न चीज कटलेट बनाने की विधि क्या है?
कॉर्न चीज बनाने के लिए सबसे पहले स्वीट कॉर्न को उबाल लें. साथ ही दो मीडियम साइज के आलू को उबालकर कद्दूकस करें.
अब एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ आलू डालें. इसमें उबला हुआ स्वीट कॉर्न,कद्दूकस किया चीज, हरी मिर्च और ताजा हरा धनिया पत्ता डालकर मिलाएं.
इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसमें नमक और रेड चिल्ली फ्लेक्स डालें और सभी को मिलाएं.
अब कटलेट बनाने के लिए इसका सॉफ्ट डो तैयार करेंगे. बाइंडिंग के लिए इसमें कॉर्नफ्लोर या अरारोट डालें और आटे की तरह अच्छे से गूंथ लें.
फिर इससे छोटी-छोटी लोई काटकर कटलेट का आकार दें. आप अपने पसंद से गोल या चपटा कटलेट बना सकते हैं. इन सबको तैयार करके एक प्लास्टिक शीट पर रख दें.
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें. अब गरमा गरम तेल में कटलेट को डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं.
इसे मीडियम फ्लेम पर क्रिस्पी होने तक पकाएं. जब ये तैयार हो जाए तो टिश्यू पेपर पर निकाल कर रख दें.
अब तैयार कॉर्न चीज कटलेट को मिंट या मेयो डीप के साथ परोसें और एंजॉय करें|
TagsCorn Cheese Cutletटेस्टीकॉर्न चीजकटलेट Corn Cheese Cutlettasty corn cheese cutlet जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





