- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Corn chaat : कॉर्न चाट...
लाइफ स्टाइल
Corn chaat : कॉर्न चाट सेहत और स्वाद का मिलेगा डबल डोज
Bharti Sahu 2
16 Sept 2024 10:44 AM IST

x
Corn chaat : हम आपके लिए लेकर आए हैं कॉर्न की ये शानदार चाट रेसिपी जो मिनटों में बनकर तैयार होगी। कॉर्न प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, सी और फोलेट जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट, ल्यूटिन और फाइटिक एसिड भी पाए जाते हैं। ये डायबिटीज, मोटापा, और कॉलेस्ट्रोल जैसी बीमारियों को ठीक करने में मभी लाभकारी है। तो, चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं|
सामग्री Ingredients
एक कप स्वीट कॉर्न, एक प्याज, एक टमाटर, आधा कप पनीर, आधा चम्मच चाट मसाला, एक चम्मच नीम्बू का रस, कुछ अनार के दाने, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, काल नमक स्वाद अनुसार
कैसे बनाएं कॉर्न चाट Know how to make Sweet Corn Chaat Recipe in hindi
सबसे पहले गैस ऑन करें अब गैस पर एक गहरा पैन रखें। उसमें 2 गिलास पानी डालें। अब पानी में कॉर्न डालें। इसे तब तक उबालें जब तक यह पक न जाए।कॉर्न को उबालने के लिए आप कुकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
जब तक कॉर्न उबल रहा है तब तक प्याज और टमाटर काट लें।जब कॉर्न उबल जाए तब उसे एक बतर्न में निकालें। अब कॉर्न को हल्का ठंडा होने दे।जब कॉर्न ठंडा हो जाए तब इसमें कटे हुए प्याज और टमाटर डालें।
अब इसमें एक मिर्च और पनीर के छोटे छोटे टुकड़े को काटकर डालें। अब इस मिश्रण में एक चम्मच चाट मसाला, एक चम्मच नीम्बू का रस, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, काल नमक स्वाद अनुसार और कुछ अनार के दाने डालें और आपस में अच्छी तरह मिलाएं। कॉर्न चाट मसाला तैयार है। इसका लुत्फ़ उठायें।
TagsCorn chaatकॉर्न चाटसेहतस्वाद Corn chaathealthtaste जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





