लाइफ स्टाइल

शरीर में घुलेगी ठंडक बनाये मैंगो लस्सी

Apurva Srivastav
13 Jun 2023 2:43 PM GMT
शरीर में घुलेगी ठंडक बनाये मैंगो लस्सी
x
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ एनर्जी देने के लिए मैंगो लस्सी एक बेहतरीन पेय है। लस्सी पीने का असली मजा तो गर्मी के मौसम में ही आता है. लस्सी तो कई तरह से बनाई जाती है लेकिन इस मौसम में मैंगो लस्सी का स्वाद ही कुछ अलग ही होता है. अगर आप आम खाने के शौकीन हैं तो आप अपने दिन की शुरुआत मैंगो लस्सी से कर सकते हैं। अगर आप रोज आम खाकर बोर हो गए हैं तो मैंगो लस्सी भी ट्राई कर सकते हैं. इसका स्वाद बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।मैंगो लस्सी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है और इसे बनाना भी बहुत आसान है. आम की लस्सी बनाने के लिये आम के साथ दही का प्रयोग किया जाता है जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं स्वादिष्ट और एनर्जी देने वाली मैंगो लस्सी बनाने की आसान विधि.
मैंगो लस्सी बनाने की सामग्री
आम - 4
दही - 2 कप
इलाइची पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
टूटी फ्रूटी - 1 छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
चीनी - 5 बड़े चम्मच
मैंगो लस्सी रेसिपी
मैंगो लस्सी यानि मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले मीठे रसीले आमों को चुन लीजिए. अब आम को धो कर काट लीजिये और गूदे को एक बड़े प्याले में निकाल लीजिये. एक-एक करके सारे आमों का गूदा निकाल लें और गुठली अलग कर लें। अब आम का गूदा और दही को ब्लेंडर में डालकर कुछ सेकंड के लिए ब्लेंड करें। - इसके बाद इलायची पाउडर और स्वादानुसार चीनी डालकर मिलाएं. अब मिश्रण को 20 सेकंड के लिए ब्लेंड करें।
- इसके बाद फिर से ढक्कन खोलें और आवश्यकतानुसार पानी डालकर ढक्कन को ढक दें और 1-2 मिनट तक मिक्स करें, जब तक लस्सी चिकनी न हो जाए. - इसके बाद लस्सी को एक बर्तन में निकाल लें. - अब लस्सी को 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि यह अच्छे से ठंडी हो जाए. लस्सी के ठंडा होने के बाद इसे सर्विंग ग्लास में डालें और टूटी-फूटी से गार्निश करें। आप चाहें तो लस्सी में एक या दो बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। मैंगो लस्सी पीने के बाद शरीर में ठंडक घुल जाएगी.
Next Story