- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Cooling Seeds For...
लाइफ स्टाइल
Cooling Seeds For Summer Skin: गर्मियों में आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाएंगे ये 5 तरह के बीज, कोलेजन को बढ़ाएंगे
Sarita
23 April 2025 7:07 AM IST

x
Cooling Seeds For Summer Skin: प्रचंड गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है. तपती गर्मी से सबका हाल बेहाल है. शरीर के साथ-साथ स्किन भी झुलसने लगी है. ऐसे में तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन का असर सबसे पहले आपके चेहरे पर नजर आता है. रूखी त्वचा, झुर्रियां और चमक का गायब हो जाना. ये सभी वजहें आपकी स्किन को डल बनाने लगती हैं. इससे बचने के लिए आप अपनी Lifestyle डाइट में कुछ खास कूलिंग-इफेक्ट वाले सीड्स शामिल कर सकती हैं. ये सीड्स आपकी स्किन को नेचुरली ठंडक देंगे और अंदर से मजबूत बनाएंगे|
इन बीजों का सही तरीके से सेवन करने पर आपको अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे.
1. सबजा सीड्स:
सबजा यानी तुलसी के बीज, गर्मियों के सुपरस्टार हैं. इनका नेचुरल कूलिंग इफेक्ट शरीर का तापमान कंट्रोल करता है और स्किन को ठंडक देता है. सबजा सीड्स में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो कोलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट करते हैं और स्किन को एजिंग से बचाते हैं. इन बीजों को थोड़ी देर पानी में भिगोकर नींबू पानी, शरबत या स्मूदी में मिलाएं|
2. सनफ्लावर सीड्स :
इन छोटे-से बीजों में छुपा है विटामिन E का खजाना. ये स्किन की ड्रायनेस दूर करते हैं और कोलेजन को बनाए रखने में मदद करते हैं. सनफ्लावर सीड्स में मौजूद हेल्दी फैट्स और जिंक स्किन को सॉफ्ट और फ्लेक्सिबल बनाते हैं. इन्हें अपने सलाद, उपमा, ओट्स या स्मूदी बाउल में टॉपिंग की तरह इस्तेमाल करें|
3. चिया सीड्स:
चिया सीड्स को “हाइड्रेशन हीरो” कहा जाता है. इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करते हैं और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं. साथ ही ये कोलेजन बनाने वाले सेल्स को एक्टिव करते हैं. इनका सेवन करने के लिए इन्हें पानी में भिगोकर इनका पुडिंग बनाएं या इन्हें फ्रूट बाउल और योगर्ट में मिलाएं|
4. फ्लैक्स सीड्स:
अगर आपकी स्किन रूखी और बेजान लग रही है, तो फ्लैक्स सीड्स का सेवन जरूर करें. इन बीजों में मौजूद लिगनिन्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन को चमकदार बनाते हैं और कोलेजन की मात्रा बढ़ाते हैं. फ्लैक्स सीड्स को हल्का भूनकर पाउडर बना लें और दाल, रोटी या स्मूदी में मिलाएं. इस तरह से ये आपके रेगुलर डायट में शामिल हो जाएंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा|
ये सीड्स जिंक से भरपूर होते हैं, जो स्किन रिपेयर और कोलेजन फॉर्मेशन में अहम भूमिका निभाते हैं. पंपकिन सीड्स गर्मी में स्किन को शांत रखने के साथ-साथ उसे हेल्दी ग्लो भी देते हैं. इनका सेवन स्नैक की तरह करें या सब्जियों और पास्ता में टॉपिंग के तौर पर इस्तेमाल करें|
TagsCooling Seedsगर्मियोंत्वचाठंडकबीजकोलेजन Cooling SeedsSummerSkinCoolingSeedsCollagenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





